-गोरखपुर में रोज चार महिलाओं से हो रही छेड़खानी

-दोपहर के बाद शहर में शोहदे हो जाते हैं सक्रिय

-रात में बाजार में नहीं रहती है पुलिस

गोरखपुर में शाम में महिलाओं को घर से निकलने में डर लगता है। जबकि, शहर के बीचो-बीच आईजी, डीआईजी, डीएम व एसएसपी बैठते हैं। रोज शहर के किसी न किसी क्षेत्र से महिलाओं से छिनैती, रेप व हत्या की खबरें आती रहती हैं। आंकड़ों पर गौर करे तो शहर में रोज चार महिलाओं का उत्पीड़न होता है, लेकिन लोकलाज के भय से इसमें से सभी मामले पुलिस रिकार्ड में दर्ज नहीं हो पाते हैं। स्थिति यह है कि अब गार्जियन शाम में महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं।

शौच को निकली युवतियां की मिलती है लाश

शौच करने या बाजार करने निकली लड़कियां मनबढ़ों की सॉफ्ट टारगेट हो गई हैं। ये मनबढ़ शाम में घूमते रहते हैं और अकेली लड़की देख उसे अपना शिकार बना देते हैं। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों को देखे तो रोज एक लड़की शाम में गायब हो जा रही है। और इनकी लाश अज्ञात जगहों पर मिल रही है।