RANCHI: रांची सहित पूरे राज्य का मोस्ट अवेटेड शो एक्सपो गुरुवार से मोरहाबादी में शुरू हो गया। पांच दिन चलने वाले जेसीआई के इस एक्सपो उत्सव का उद्घाटन गुरुवार को गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने किया। इसके साथ ही मोरहाबादी मैदान में चहल पहल बढ़ गई। पहले दिन सुबह में लोगों की भीड़ थोड़ी कम रही, लेकिन शाम होते ही लोग उमड़ पड़े। उद्घाटन के मौके पर गवर्नर के सचिव संतोष कुमार सत्पथी, जेसीआई अध्यक्ष नारायण मुरारका, अमित खोवाल, गौतम, गौरव अग्रवाल, मनीष राम शिषरिया, अनंत जैन, सिद्धार्थ चौधरी, अभिषेक केडिया, विनय मंत्री, आनंद धानुका, विजय पटेल समेत जेसीआई और जेसिरेट के सभी मेंबर्स मौजूद थे।

बालू पर चल रही गाड़ी

इस बार के एक्सपो में खरीदारी के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी खास ख्याल रखा गया है। यहां पर बच्चों व बड़े सभी लोगों के एंटरटेनमेंट की पूरी व्यवस्था है। सबसे खास है गाडी, जिसके लिए एक्सपो में ही ट्रैक बनाया गया है, यह गाड़ी बालू पर चल रही है। सौरव साहा ने बताया कि इस बार एक्सपो में घूमने आने वाले लोगों के लिए एंटरनेटनमेंट का खास ख्याल रखा गया है।

मुंबई की डिजाइनर ड्रेसेज

एक्सपो में स्टॉल लगाने के लिए दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू, कोलकाता समेत देश भर से उद्यमी आए हुए हैं। दिल्ली से जहां इम्यूनिटी ज्वेलरी का कलेक्शन लाया गया है, वही मुम्बई से डिजाइनर ड्रेस का स्टॉल लगाया गया है। मेला में इलाहाबाद, बनारस, जम्मू कश्मीर से भी स्टॉल लगाने के लिए लोग आए हुए हैं। इस बार कुल फ्00 स्टॉल लगाए गए हैं।

वीमेन स्पेशल पिंक हैंगर

एक्सपो में महिला उद्यमियों के लिए खास पिंक हैंगर बनाया गया है, जहां महिला उद्यमी अपना स्टॉल लगा रही हैं। इसमें रांची की जितनी भी महिला उद्यमी हैं, अधिकतर का स्टॉल लगा है। सबसे अधिक बुटिक, हैंड मेड फूड आयटम, डिजाइनर ड्रेस और खाने-पीने के चीजों का स्टॉल लगाया गया है।

इलेक्ट्रोनिक्स आयटम है खास

मेला में छह हैंगर लगाए गए हैं, लेकिन पहले दिन कस्टमर सबसे अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के स्टॉल पर देखे गए। इसके अलावा फर्नीचर की दुकान पर भी लोगों की काफी भीड़ रही। फर्नीचर का स्टॉल लगाने वाले आदित्य बताते हैं कि हर साल मैं यहां स्टॉल लगाता हूं। पहले दिन से तीसरे दिन तक लोग इन्क्वायरी अधिक करते है। खरीदारी अंतिम दिन भी करते हैं।

आज होगा डॉग शो

एक्सपो में पांचों दिन कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन गुरुवार को मॉडलों ने रैंप वाक किया। वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार को डॉग शो होगा। जेसी मोहित वर्मा ने बताया कि इसमें दूसरे राज्य से भी डॉग पार्टिसिपेट कर रहे हैं।

वर्जन

इस साल मेला बड़ा बनाया गया है। हर साल हमलोग कुछ नया कर रहे हैं। बडे़-बड़े हैंगर लगाए गए हैं। अधिक से अधिक लोग आएं इसकी तैयारी हमलोगों ने की है। साथ ही एंटरनेटेनमेंट का विशेष ख्याल रखा गया है।

-अमित खोवाल, संयोजक, एक्सपो-ख्0क्म्

हर साल की तरह अवेटेड शो एक्सपो राज्य के लोगों के लिए शुरू हो गया है। लोगों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा-पूरा ख्याल रखा गया है।

-सिद्धार्थ चौधरी, मीडिया प्रभारी, जेसीआई

हमलोग सभी एक्सपो में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दे रहे हैं। पांचों दिन हमलोग कल्चरल प्रोग्राम करने वाले हैं। साथ ही हर साल इस मेला का लोग इंतजार करते हैं, इसका ध्यान हमलोग रखते हैं।

-नारायण मुरारका, अध्यक्ष, जेसीआई