दान के रूप में दिया

फेसबुक आज किस तरह से हर वर्ग के लोगों से जुड़ा है। शायद यह किसी को बताने की जरूरत है। ऐसे में अब इसके कर्मचारी लोगों से जुड़ने के साथ-साथ उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जिसका उदाहरण फेसबुक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग खुद हैं। शेरिल सैंडबर्ग ने हाल ही में फेसबुक के 10 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों को एक चैरिटेबल फंड को दान के रूप में दिया है।

जानें क्‍यों फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने दान किए 10 करोड़ डॉलर

महिलाओं का हित होगा

इसके पीछे उनका मकसद गरीबों की मदद और उन्हें खुशी देना है। प्रौद्योगिकी वेबसाइट री/कोड पर इसकी रिपोर्ट भी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने फिडेलिटी के नियत्रंण वाली दानार्थ संस्था के फंड में करीब 8,80,000 शेयर दिए हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस फंड में महिला सशक्तिकरण का समूह भी शामिल है। जिससे इससे महिलाओं का हित भी होगा।

जानें क्‍यों फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने दान किए 10 करोड़ डॉलर

कई संस्थाएं शामिल

इसके अलावा इसमें लीन, सेकेंड हार्वेस्ट फूड बैंक  और कारा जैसी संस्थाएं भी शामिल हैं। ये वही संस्थाएं हैं जो लोगों के दुख में पूरी मदद करती हैं। शेरिल सैंडबर्ग हमेशा ही समाज सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। उनके पति डेव गोल्डबर्ग का निधन 18 महीने पहले हो गया था। उन्होंने अपने और पति के नाम पर एक परोपकारी संस्था बदलने के लिए प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं।  

जानें क्‍यों फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने दान किए 10 करोड़ डॉलर

अपने व पति के नाम पर

वह इस संस्था का नाम ‘शेरिल सैंडबर्ग एंड डेव गोल्डबर्ग फैमिली फाउंडेशन’ रखेंगी। बता दें कि शेरिल सैंडबर्ग का नाम अमेरिका की बड़ी महिला व्ययसाइयों में शामिल हैं। शेरिल ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और हार्वर्ड कॉलेज और से शिक्षा हासिल की हैं। इसके बाद इन्होंने 2008 में फेसबुक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पद पर ज्वॉइन किया है।

जानें क्‍यों फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने दान किए 10 करोड़ डॉलर

Business News inextlive from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk