- सीओ ट्रैफिक बनी अल्का धर्मराज ने बनाया फेसबुक पर एकांउट

-ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पब्लिक से मांगा सजेशन

<- सीओ ट्रैफिक बनी अल्का धर्मराज ने बनाया फेसबुक पर एकांउट

-ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पब्लिक से मांगा सजेशन

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: हेलमेट न पहनने पर आप ट्रैफिक पुलिस से बहस कर सकते हो, यमराज से नहींमत करो इतनी मस्ती, जिन्दगी नहीं इतनी सस्ती.ये स्लोगन ट्रैफिक पुलिस ने यमराज की पिक्चर के साथ ट्रैफिक पुलिस की फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड किया है। ताकि आप इसे देखें और खुद सोचें कि आप गाड़ी चलाते समय कितना एलर्ट रहते हैं। सीओ ट्रैफिक बनी अल्का धर्मराज ने ट्रैफिक पुलिस का फेसबुक एकाउंट बनाकर स्ट्राइक करने वाले स्लोगन और पिक्चर से पब्लिक को अवेयर कर रही हैं।

ट्रैफिक मैनेजमेंट पर जोर

सीओ ट्रैफिक अल्का धर्मराज ने बताया कि इलाहाबाद के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट सुधारना पुलिस के लिए एक बड़ा चैलेंज है। ट्रैफिक पुलिस लगातार इसके लिए काम कर रही है। लेकिन जब तब लोग अवेयर नहीं होंगे तब तक यहां की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं चल सकती। इसके लिए पब्लिक को अवेयर किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि कैसे ट्रैफिक रूल्स को फालो न करने पर हर साल कितने लोग अपनी जान गवां देते हैं। अगर ट्रैफिक पुलिस आपको रोक कर हेलमेट पहनने के लिए कहती है तो इसके पीछे आपकी सिक्योरिटी देखी जाती है। चालान करना तो इसलिए जरूरी है कि ताकि आप नेक्स्ट टाइम एलर्ट रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

यूथ को करना है टारगेट

अल्का धर्मराज ने बताया कि आज सबसे ज्यादा ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां यूथ उड़ा रहे हैं। ब्वायज ही नहीं ग‌र्ल्स भी ट्रैफिक रूल्स को फालो नहीं करतीं। सबसे बड़ी बात यह है कि वे हेलमेट नहीं लगाते हैं। जिससे एक्सीडेंट में वे बेमौत मारे जा रहे हैं। यूथ को अवेयर करने के लिए ही सोसल साइट्स का सहारा लिया जा रहा है। ज्यादातर यूथ सोसल साइट्स से जुड़े हैं। ऐसे में उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस फेसबुक की मदद से उन्हें अवेयर करने में जुटी है। उन्हें यह बताया जा रहा है कि बाइक लेकर स्पीड में फर्राटा भरने से क्या नुकसान है। अगर एक बार यूथ अवेयर हो जाएं तो एक्सीडेंट की घटनाओं में कमी आ सकती है।

खुद करें अपडेट

इस फेसबुक प्रोफाइल को बनाने के पीछे एक और बड़ा मकसद है। वह यह है कि ट्रैफिक मैनेजमेंट को कैसे सुधारा जाए। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस इलाहाबादियों से खुद टिप्स मांग रही है। कोई भी रोड जाम होने पर अपनी शिकायत कर सकता है। साइट पर यह बता सकता है कि किस एरियाज में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है और उसका निवारण क्या है। क्या वहां पर ट्रैफिक पुलिस काम नहीं करती या फिर अतिक्रमण के कारण हमेशा रोड जाम की स्थिति बनी रहती है।