- एडीए अधिकारियों ने मारा छापा, फैक्ट्री को किया सील

- मकान को सील कर तोड़फोड़ की कार्रवाई भी हुई

- इस तरह के लोगों के खिलाफ एडीए ने शुरू किया अभियान

ALLAHABAD: रेजीडेंसियल एरिया में पॉल्यूशन फैलाने, शोर मचाने और लोगों के हेल्थ को नुकसान पहुंचाने वाली इंडस्ट्री नहीं चलाई जा सकती है। फिर भी सिटी में कई ऐसे एरिया हैं, जहां छोटी-छोटी इंडस्ट्री चल रही है, जिससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं, लेकिन कुछ कर नहीं पाते हैं। अल्लापुर के रहने वाले अधिवक्ता अंकित सरन भी हजारों लोगों की तरह परेशान थे, लेकिन वे चुप नहीं बैठे। उन्होंने अपने एरिया में चल रही इल्लीगल फैक्ट्री की शिकायत अधिकारियों से की और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो उन्हें न्याय मिला।

एडीए की टीम ने सरिया फैक्ट्री किया सील

एडीए के जोनल ऑफिसर आलोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम शनिवार को अल्लापुर एरिया में पहुंची। जहां आवासीय घरों के बीच में बने एक मकान में सरिया बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। सीमेंट की बोरियां भी पड़ी हुई थीं, जिसे सीमेंट का गोदाम बनाया गया था। बिना किसी परमिशन और एनओसी के रेजीडेंसियल एरिया में फैक्ट्री चलते हुए पाए जाने पर एडीए की टीम ने भवन को सील कर दिया। वहीं हल्का तोड़फोड़ भी किया गया। अधिवक्ता अंकित सरन के शिकायत पर न्यायालय का आदेश आने पर एडीए के अधिकारियों ने फैक्ट्री को बंद करने की कार्रवाई की।