- पनकी साइट-1 में नेट प्लॉस्ट बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ हादसा, परिजनों का हंगामा

KANPUR: पनकी में संडे को प्लास्टिक प्रोडक्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम काम करते वक्त मशीन में दबने से कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस और परिजन दोनों फैक्ट्री पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। गोविंद नगर मलिन बस्ती निवासी राहुल सिंह (25) अपने पिता श्री कृष्ण के साथ पनकी साइट-1 स्थित नेट प्लास्ट बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। घर में पत्‍‌नी विभा के अलावा 8 महीने की बेटी भी है। संडे सुबह फैक्ट्री में काम करते वक्त राहुल की मशीन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। साथी कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। जिसके बाद पनकी थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी पर राहुल के परिजन भी फैक्ट्री आ गए और हंगामा करने लगे। मुआवजे के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।