आराम से होंडा अमेज कार में बैठकर फरार हुआ ठग

पीलीभीत के ठग ने शोरूम मैनेजर को थमाया 7,42,000 का फर्जी बैंक ड्राफ्ट

<आराम से होंडा अमेज कार में बैठकर फरार हुआ ठग

पीलीभीत के ठग ने शोरूम मैनेजर को थमाया 7,ब्ख्,000 का फर्जी बैंक ड्राफ्ट

BAREILLY:

BAREILLY:

जालसाजी की घटना तो अक्सर होती है। जालसाज शातिर दिमाग का इस्तेमाल कर लोगों को ठग लेते हैं। अब जालसाजी से ही जुड़ा एक और मामला सामने आया है। यह मामला कुछ ऐसा है कि जैसे किसी की आंखों से काजल चोरी कर लिया जाए और उसे भनक तक न लगे। शहर के सीबीगंज स्थित होंडा शोरूम में सूट-बूट वाला जालसाज पहुंचा और शोरूम कर्मचारियों को अपनी जाल में फांसकर लग्जरी कार उड़ा ले गया। जब मामला खुला तो शोरूम मालिक से लेकर कर्मचारियों के होश उड़ गए।

पीलीभीत का दिया एड्रेस

दरअसल, सैटरडे को सीबीगंज स्थित होंडा हैरिटेज शोरूम में एक जालसाज पहुंचा। सेल्स मैनेजर सुनील कुमार के अनुसार जालसाज ने होंडा अमेज कार पसंद की। उसने अपना नाम राममूर्ति बताया। जब कार का सौदा पक्का हो गया तो उसने अपना एड्रेस घनश्याम कालोनी पीलीभीत बताया। इसके बाद उसने राममूर्ति के नाम की आईडी और अपना फोटो भी प्रूफ के लिए लगाया। जब बात कार की कीमत चुकाने की आई तो उसने पीलीभीत स्थित कॉरपोरेशन बैंक की ब्रांच का 7 लाख ब्ख् हजार रुपए की डीडी दिया। आईडी व डीडी देने पर सेल्स मैनेजर को शक नहीं हुआ और गाड़ी राममूर्ति के सुपुर्द कर दी।

तो पता चला फर्जीवाड़ा

संडे होने के चलते वह शोरूम के मैनेजर बैंक में डीडी नहीं लगा सके। जब वह मंडे को बैंक में डिमांड ड्राफ्ट लेकर गए तो बैंक ने रुपए देने से इनकार कर दिया। बैंक के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि डीडी फर्जी है। जिसके बाद से सुनील के होश उड़ गए। उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। यही नहीं शोरूम में भी खलबली सी मच गई। पहले मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सेल्स मैनेजर सीबीगंज थाना में शिकायत लेकर पहुंचे। सीबीगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब आईडी और फोटो से ठग की पहचान में जुट गई है।

सूट-बूट में था जालसाज

शोरूम मैनेजर के मुताबिक जालसाज काफी तड़क-भड़क कपड़ा पहने हुआ था। सूट-बूट में था। आईडी प्रूफ था और कार का सौदा होने के बाद उसने तुरंत डीडी भी दे दी। तो जाहिर शक होने का सवाल ही नहीं था। उसकी बातों से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वह ठग है। उसने अपनी बातों में सभी को उलझा लिया था। अब जब ठगी का पता चला है तो सभी बहुत परेशान हैं।

होंडा हैरिटेज शोरूम से फर्जी ड्राफ्ट देकर कार ले जाने का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी ख्