ऐसे पकड़ा गया फर्जी केंद्रीय मंत्री
पाकिस्तान में सलामत अली नाम के व्यक्ति ने सरकारी अधिकारियों और नागरिकों को छह साल तक केंद्रीय मंत्री बने रहकर धोखा दिया। सलामत अली चौहान नाम के व्यक्ति को  फेडरल इनवेस्टिगेशन एजंसी ने ढूंढ निकाला। पूछताछ के लिए उसे एक गुप्त जगह ले जाया गया। इस फर्जी मंत्री का अपना फेसबुक पेज भी है। वित्त और ग्राहक मामलों के मंत्रालय में रीबा फ्री टेक्नोलॉजी पर सरकारी सलाहकार बताता है। उसने पाकिस्तान के विकास से जुड़े कई स्टेटस अपडेट किए हैं और कई लोगों को रीबा फ्री टेक्नोलॉजी ज्वाइन करने के लिए कहता रहा है। जांच में पता चला कि उसने विभिन्न सरकारी विभागों से सालों तक फायदे उठाए लेकिन किसी ने उसकी पहचान पुष्ट करने की कोशिश नहीं की।

लोगों ने की धोखाधड़ी की शिकायत
कई लोगों की शिकायत के बाद उसे खोजा गया। उसने झूठी बातों में फंसाकर लोगों से करोड़ों रुपए वसूले। प्रधानमंत्री आवास और पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय को उनके सहयोग के लिए पत्र तक लिखे। सलामत ने लाहौर डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेशन ऑफिसर से उसे सुरक्षा देने को कहा और उन्होंने उसकी दरख्वास्त पुलिस को फॉरवर्ड कर दी। फेडरल इनवेस्टिगेशन से मिली जानकारी की माने तो सलामत अली ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर कई लोगों से सौदे किए थे। उसने लाहौर के चंबा हाउस में अपने लिए स्टाफ और वाहन समेत एक ऑफिस की भी मांग की थी।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk