- स्टार प्रचारकों की रैलियों में प्रत्याशियों पर चुनाव आयोग को गुमराह करने का आरोप

- ज्यादातर प्रत्याशियों की रैली में लाखों हुए खर्च, मतदान से पहले शुरू कर दी हेराफेरी

kanpur@inext.co.in

KANPUR : कानपुर और अकबरपुर के लिए मतदान होना अभी बाकी है। मगर, उससे पहले ही उम्मीदवारों ने हेराफेरी शुरू कर दी है। प्रशासन की छानबीन में उम्मीदवारों की इस 'कलाकारी' का खुलासा भी हो गया है। प्रशसनिक रिपोर्ट के अनुसार स्टार प्रचारकों की रैली में हुआ एक्चुअल खर्चा बताने में ज्यादातर उम्मीदवारों ने प्रशासन को गुमराह किया है।

अकबरपुर के ज्यादा

प्रशासन के अनुसार चुनाव आयोग को गलत आंकड़े उपलब्ध कराने वाले नेताओं में अकबरपुर के प्रत्याशी प्रमुख रूप से शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार इनमें कांग्रेस नेता राजाराम पाल, बसपा नेता अनिल शुक्ला वारसी व सलीम अहमद (कानपुर नगर), भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह भोले और सपा नेता लाल सिंह तोमर शामिल हैं। इन उम्मीदवारों के समर्थन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी, बसपा सुप्रीमो मायावती व चीफ मिनिस्टर अखिलेश यादव जनसभा कर चुके हैं। मगर, प्रशासनिक अफसरों के अनुसार इन रैलियों के आयोजन में खर्च की जाने वाली रकम को प्रत्याशियों ने काफी कम बताया। इसी कारण वीडियो व्यूइंग टीम से खर्चे का री-असेसमेंट करवाया गया।

--

प्रत्याशी रैली का दिन सभा स्थल फॉर्म-क्म् प्रशासनिक आंकलन

राजाराम पाल क्क् अप्रैल रेसकोर्स मैदान म्म्,ख्भ्0 रूपए 7,87,8म्0 रूपए

(राहुल गांधी) नौबस्ता श्रीप्रकाश (फ्,9फ्,9फ्0)

राजाराम (फ्,9फ्,9फ्0)

अनिल शुक्ला वारसी क्7 अप्रैल रेलबाजार मैदान फ्फ्,भ्00 ख्,ब्ब्,फ्99 रूपए

व सलीम अहमद (मायावती)

देवेन्द्र सिंह भोले क्8 अप्रैल कोयला नगर क् लाख क्ख्,ब्8,08फ् रूपए

(नरेन्द्र मोदी)

लाल सिंह तोमर क्8 अप्रैल रेसकोर्स मैदान ब्फ्00 रूपए 7,ब्9,ख्ब्ख् रूपए

(अखिलेश यादव) नौबस्ता