सीसीटीवी में कैद हुआ भूत
दरअसल एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया। इस घर में रहने वाले शख्स को शक था कि उसके घर के आसपास कुछ अजीबोबरीब चीजें होती हैं। ऐसे में हर हरकत को रिकॉर्ड करने के लिए घर की खिड़की पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था। फुटेज में एक अजीब से आकृति नजर आ रही है। वीडियो में दो लोग एक से निकलते हुए दिखाई दे रहा है, कुछ दूर जाने पर इनके पीछे से एक अजीबोगरीब आकृति चलते हुए दिखाई देती है।

 




दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके

यह वीडियो किस जगह का है और कब का है इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो यू-ट्यूब पर डाला गया है। इसे करीब तीन दिन पहले अपलोड किया गया था और अब तक इस फुटेज को दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखकर डर गए हैं तो वहीं कुछ ने दावा किया है कि यह वीडियो इतना भी भयावह नहीं है, जितना की दिखाया गया है। एक यूजर लिखता है कि यह सिर्फ एक भूल है। देखने से लगता है कि शख्स की परछाई है। उसका आकार भी समान है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk