भारत में हनी ट्रैपिंग के चर्चित मामले

वरुण गांधी हनी ट्रैप केस

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से बीजेपी सांसद वरुण गांधी पर डिफेंस इन्फॉर्मेशन लीक करने का आरोप लगा है। स्कॉर्पीन पनडुब्बी मामले में व्हिसलब्लोअर एडमंड्स एलन ने सीधे पीएमओ को एक चिट्ठी लिखी है। चिठ्ठी मे विवादित आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा द्वारा वरुण को हनीट्रैप में फंसाकर खुफिया जानकारियां हासिल करने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद वरुण गांधी सीधे विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। वरूण गांधी ने बयान देते हुए कहा है कि अगर इस मामले मे 1 प्रतिशत भी सच्चाई निकलती है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। वहीं अभिषेक ने भी इस मामले को बेबुनियाद बताया है।

दिल्ली हनी ट्रैप केस

जुलाई 2016 मे दिल्ली में भी हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया था। जिसमें लड़की ने सोशल साइट के जरिए पहले एक लड़के से दोस्ती की फिर उसे हनी ट्रेप में फंसा कर रूपये की मांग करने लगी। युवक की शिकायत पर जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो एक पूरा का पूरा गैंग पकड़ मे आया। जिसमें लड़कियां सोशल साइट् के जरिए पहले तो लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसाती हैं फिर उन से जरूरी जानकारी और पैसा लेती हैं।

भारत में हनी ट्रैपिंग के चर्चित मामले

इंडियन एयरफोर्स हनी ट्रैप केस

30 दिसंबर 2015 को इंडियन एयरफोर्स के एक एयरक्राफ्ट मैन को भारतीय खुफिया एजेंसी हनी ट्रेप का शिकार बताया था। भठिंडा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात एक वायु सैनिक रंजीत को फेसबुक पर एक दामिनी नाम की अंजान महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर अपने जाल मे फसाया था। महिला ने रंजीत से बेस से जुड़ी कई जानकारियां हासिल की थी। जिसके कुछ समय बाद ही पंजाब के एक एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकियों ने हमला बोल दिया था।

मुंबई हनी ट्रैप केस

हनी ट्रैप का ऐसा ही एक मामला मुंबई मे हुआ था। जहां खुद को समाज सेविका कहने वाली सविता शिंदे ने अपने एक साथी से मिलकर एक कंस्ट्रक्शन व्यवसाई को 25 करोड़ लोन दिलाने का लालच दिया। साल 2013 से 2016 के बीच उसने अपने पति और दूसरों के अकाउंट में 16 करोड़ ट्रान्सफर करवाए और जब उसे लगा कि उसकी पोल खुल सकती है तब एक दिन अचानक ही वह लापता हो गई।

भारत में हनी ट्रैपिंग के चर्चित मामले

क्या होता है हनी ट्रैप

हनी ट्रैप में महिला दोस्ती की आड़ में न सिर्फ जानकारियां हासिल करती है। कई बार अहम दस्तावेज भी उनके हाथ लग जाते हैं। कई मामलों में महिला सिर्फ लच्छेदार बातों का ही सहारा नहीं लेती बल्कि अपने शिकार को ब्लैकमेल भी करती है। अगर शिकार की कोई आपत्तिजनक तस्वीर या खास बातचीत की कोई डिटेल हाथ लग जाए तो उसे जगजाहिर करने की धमकी भी दी जाती है। बदनाम होने के डर से वो शख्स अहम से अहम राज भी उगल देता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk