- तेज तपिश ने लोगों को घरों में किया कैद

- दिन का तापमान 42 और रात का 30 डिग्री को छूने के आसार

मेरठ: अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए है। सुबह से ही सूरज की तेज तपिश ने लोगों को घर में रहने को मजबूर कर दिया है। अप्रैल में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिससे भीषण के गर्मी के कारण शहरवासियों का बुरा हाल है।

मौसम के तेवर तल्ख

मौसम विशेषज्ञों के 1986 से उपलब्ध आंकड़ों में तीसरी बार ऐसा मौका है जब अप्रैल में तापमान के तेवर इतने तल्ख हुए हैं। रात में भी गर्मी के तेवर बढ़े हुए हैं।

सूनसान हो रही सड़कें

तेज तपिश के कारण लोग घरों में कैद हो रहे हैं.जिस कारण सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा सा पसरा रहता है। मंगलवार को सुबह से सूरज की तपिश बढ़ी हुई रही। सुबह दस - 11 बजे तक तेज धूप में कामकाज के लिए निकले लोग पसीने से तरबतर होगए। वहीं, बेगमपुल, रेलवे रोड, हापुड़ अड्डा, घंटाघर, खैरनगर में जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल हो गया। दिन में तापमान ने 1.8 डिग्री की छलांग लगाई और 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डा। एन सुभाष ने बताया कि आने वाले एक दो दिनों में रात का तापमान तीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 42 तक पहुंचने के आसार हैं।