- बेलघाट एरिया के मड़हा की घटना

- खेत बेचने से मना कर रहा था राम सिंह

GORAKHPUR:

बेलघाट एरिया के मड़हा में पिता ने बेटे को फावड़े से काट डाला। घटना सैटर्डे दोपहर करीब क्ख् बजे हुई। बेटे की हत्या के बाद भाग रहे पिता को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के मामा की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस कार्रवाई कर रही है।

खेत बेचने से मना कर रहा था रामसिंह

बेलघाट एरिया के मड़हा का राणा सिंह पशुओं का व्यापारी है। उसकी छह संतानों में दूसरे नंबर का राम सिंह उर्फ भोलू परदेस में रहकर कमाता था। करीब एक माह पहले वह घर आया। राणा सिंह को शराब पीने की आदत है। आरोप है कि अपने खेतों की जमीन को औनेपौने दाम पर बेचकर दारू पीने में लग गया। राम सिंह उर्फ भोलू ने पिता की हरकतों का विरोध करना शुरू कर दिया। इसको लेकर बाप- बेटे में तकरार बढ़ती चली गई।

उठाया फावड़ा काट दी गरदन

सैटर्डे दोपहर बाप-बेटे में विवाद हो गया। राणा सिंह के घर के बगल में एक मजदूर घास साफ कर रहा था। बेटे से नाराज राणा ने मजदूर का फावड़ा उठाकर बेटे की गरदन पर वार कर दिया। घर के सामने हुई घटना से मोहल्ले के लोग सकते में आ गए। बेटे की हत्या करने के बाद राणा सिंह ने कुछ लोगों को फोन से जानकारी दी। वह भागने लगा तो लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।