- जानकारी मिलने के बाद पीजीआई में मचा हड़कम्प

- सूचना मिलने पर बेहोश होकर गिरे राहुल के फादर

LUCKNOW: पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग की डायलिसिस यूनिट के इंचार्ज पिता वी। श्रीधर को जैसे ही बेटे की मौत की जानकारी मिली वह गश खाकर गिर पड़े। लैब के साथियों ने उन्हें सम्भाला। सीढ़ी से गिरने के चलते उन्हें पीजीआई में ही एडमिट कराया गया। इस कारण वह अपने बेटे को देखने के लिए सिविल अस्पताल भी नहीं जा सके। राहुल की मां अनम्मा श्रीधर भी इसी विभाग में बतौर नर्स कार्यरत हैं। राहुल की मां ही पीजीआई कर्मचारियों के साथ सिविल अस्पताल पहुंची थीं। वे मूलत: तमिलनाडु का रहने वाला है।

वह सुसाइड नहीं कर सकता

'राहुल कभी सुसाइड नहीं कर सकता। राहुल इज नो मोर। राहुल इज नो मोर' यह शब्द कहते हुए वी। श्रीधर बार-बार बेहोशी की हालत में पहुंच जा रहे थे। स्कूल प्रशासन द्वारा जिस कागज को सुसाइड नोट कहा गया था, व्हाट्सएप पर उसके वायरल होने पर पड़ोसियों ने उसकी कॉपियां दिखाते हुए कहा कि यह उसकी राइटिंग नहीं है। हालांकि, पीजीआई में उनके आस पास के लोग भी ज्यादा कुछ बोलने से बचते रहे। पीजीआई के टाइप थ्री-ख्फ् मकान में रहने वाला श्रीधर परिवार थोड़ा रिजर्व ही रहता है। कर्मचारियों ने बताया कि राहुल के दोस्त भी कम थे। वह पढ़ने में ठीक था और ज्यादातर घर में ही रहता था। राहुल का बड़ा भाई चेन्नई से बीटेक कर रहा है। वह शनिवार दोपहर बाद ही वापस लौट पाएगा।