आगरा। पति के अफेयर से परेशान पत्नी रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पहुंची। विजय नगर निवासी प्रिया का विवाह 12 वर्ष पूर्व कमला नगर निवासी प्रदीप के साथ हुआ था। प्रिया के अनुसार आठ वर्ष पूर्व जब वह मां बनने वाली थी, तभी पति की प्रियंका (सभी काल्पनिक नाम) नाम की लड़की से आंख लड गई। पति उसे छोड़ प्रेमिका के साथ रह रहा है। प्रिया का कहना था कि पति के पास करोड़ों की जायदाद है। इसी वजह से प्रियंका ने उसे प्रेम जाल में फंसाया है। उसके साथ ही एक फैशन डिजाइनिंग का इंस्टीट्यूट चला रहा है। वहीं, परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे विजय ने प्रिया को साथ रखने से इनकार कर दिया।