1. मीठा : चॉकलेट फज देखकर खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाती जैकलीन

वैसे तो एक्ट्रेसेज काफी स्ट्रिक्ट डाइट पर होती हैं मगर मीठा किसको नहीं पसंद। अब कटरीना कैफ का ही उदाहरण ले लीजिए। उन्हें आइस क्रीम बहुत पसंद है। वहीं जैकलीन फर्नांडीज को चॉकलेट फज से प्यार है।

जानें आपके चहेते सितारों को खाने में क्‍या है पसंद

2. नॉन वेज : शाहरुख को तंदूरी तो आमिर को पसंद है मुगलई

नॉन वेज खाने वालों की लिस्ट लंबी है। बॉलीवुड के तीनों खान नॉन वेज प्रेमी हैं। सबसे पहले हैं सबके भाईजान सलमान। वह बिरयानी पर फिदा हैं। इसके अलावा उन्हें कबाब भी पसंद है। शाहरुख को तंदूरी ग्रिल्ड चिकन हर रोज लंच में चाहिए होता है। जबकि परफेक्शनिस्ट आमिर मुगलई सीभी डिशेज के मुरीद हैं। खास तौर पर रोगन जोश। इनके अलावा रणबीर कपूर को जंगली मटन करी खूब भाती है। अब बात करतें हैं अनुष्का शर्मा की। इनका पसंदीदा है बटर चिकन मसाला।

जानें आपके चहेते सितारों को खाने में क्‍या है पसंद

3. इंटरनेशनल कुजीन : अक्षय को पसंद है थाई ग्रीन करी

शाकाहारी सितारों के लिए यह बेस्ट तरीका है कुछ अलग खाने का। अक्षय कुमार ने काफी साल तक थाईलैंड में शेफ का काम किया था इसलिए उन्हें थाई ग्रीन करी काफी पसंद है। वही रणवीर सिंह काफी चीनी ब्रैंड्स का विज्ञापन करते हैं। क्योकिं चाइनीज उनका फेवरेट है। शाहिद कपूर को भी चाइनीज बहुत लुभाता है। वरुण धवन और करीना को इटालियन खाने में पिज्जा पसंद है।

जानें आपके चहेते सितारों को खाने में क्‍या है पसंद

4. घर का खाना : मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग है प्रियंका की फेवरेट

जहां कुछ सितारे बाहरी खाना पसंद करतें हैं वहीं ये सितारें घर के खाने को तरसतें हैं। प्रियंका चोपड़ा पंजाबी फूड जैसे मक्के की रोटी और सरसों का साग अपनी इंटरनेशनल ट्रिप्स में मिस करतीं हैं। वहीं बिपाशा बसु के बंगाली होने की वजह से उन्हें चावल की सब डिशेज भातीं हैं। बच्चन परिवार को ज्यादा वैरायटी नहीं सूझती। चाहें शूट पर हों या रेस्टोरेंट में अमिताभ को भिंडी-दाल और अभिषेक को राजमा-चावल चाहिए ही होता है।

जानें आपके चहेते सितारों को खाने में क्‍या है पसंद

5. चटोरी चाट : ठेले की आलू चाट बड़े चाव से खाती हैं सोनम

सोनम कपूर को चॉकलेट्स काफी पसंद है मगर बात अगर खाने की हो तो वह स्ट्रीट फूड लवर हैं। आलू चाट से लेकर पाव भाजी तक वो सब चट कर जाती हैं। वहीं एक्टर ऋतिक रोशन एक बार में दर्जन समोसे खा लेते हैं। और चुलबुली आलिया भट्ट का दिल तो फ्रेंच फ्राइज पर अटका रहता है। कभी भी खिला दो, वो शौक से खा लेंगी।

जानें आपके चहेते सितारों को खाने में क्‍या है पसंद

6. एक्सपेरिमेंट्स : सिद्धार्थ को अचार के साथ पसंद है गुलाब जामुन

कुछ बॉलीवुड स्टार्स को अलग-अलग कॉम्बिनेशन का खाना पसंद है। जैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा जो गुलाब जामुन को अचार के साथ खाते हैं। जबकि सूरज पंचोली को एवोकाडो के साथ डार्क चॉकलेट पसंद है। उसी तरह आपने वैनिला आइस क्रीम के साथ चॉकलेट सॉस तो खाया होगा। निमरत कौर उसे केचप के साथ खाती हैं। कहतें है दही चावल पेट के लिए अच्छा होता है। स्वरा भास्कर आम को कर्ड राईस में मिलाकर खाती हैं।

जानें आपके चहेते सितारों को खाने में क्‍या है पसंद

Story By: Priya Barasia

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk