इन आठ जगहों पर जाते हैं बॉलीवुड स्‍टार छुट्टियां बिताने
1- मालदीव
बॉलवुड के लव बर्डस रनवीर कपूर और कटरीना कैफ गर्मी की छुट्टियों मे मालदीव जाते थे। करीना कपूर खान पति सैप के साथ वहां के नीले समंदर मे मस्ती करते थे। सैफ की बहन सोहा कुनाल खेमू के साथ मालदीव अपनी छुट्टियां इंज्वाय करने जाते हैं। फिल्म बॉजीराव मस्तानी की सफलता के बाद बॉलीवुड की सबसे हसीन जोड़ी रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी मालदीव मे समदंर किनारे एक दूसरे की बाहों मे बाहें डाल कर घूमते हुए देखा गया था। सोनम कपूर अपने गर्ल गैंग और कजिन ब्रदर अर्जुन कपूर को भी यहां के एक लग्जरी रिर्साट मे मस्ती करते हुए देखा गया। बॉलीवुड की बिल्लो यानी बिपाशा बसु अपने ब्यायफ्रेंड के साथ यहां मस्ती करती हुए नजर आईं थी।

इन आठ जगहों पर जाते हैं बॉलीवुड स्‍टार छुट्टियां बिताने
2- थाईलैंड
बंगाली बाला बिपाशा बसु को अपने ही अंदाज मे जिंदगी जीना पसंद है। मालदीव मे अपनी छुट्टियां मानने के बाद बिप्स थाईलैंड के एक ट्री हाउस मे द मकेन मे मस्ती करने पहुंची थी। एलोन गर्ल बिपाशा अपने ब्यायफ्रेंड करन सिंह ग्रोवर के साथ थाईलैंड अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने आईं थी। बिप्स और करन ने यहां के एक मशूहर रिसार्ट मे एक हफ्ता एक दूसरे की बाहों मे बाहें डाल कर गुजारा। फिल्म बाघी की शूटिंग के दौरान श्रद्धा और टाइगर श्राफ ने अपनी पूरी टीम के साथ थाईलैंड के बीच पर मस्ती की।

इन आठ जगहों पर जाते हैं बॉलीवुड स्‍टार छुट्टियां बिताने
3- अस्ट्रिया
फिल्म शानदार की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट आस्ट्रिया मे थी। धरती को छूते हुए बादलों का देख यहां की खूबसूरती का कोई भी दिवाना हो सकता है। अपनी दूसरी फिल्म कपूर एंड सन्स के दौरान अलिया अपनी बहन शाहीन के साथ आस्ट्रिया आईं थी। हरे पहाड़, झीलों का नीला पानी सुंदर गुफाएं और फूलों की घाटी मे आलिया को मस्ती करने मे बड़ा मजा आया।

इन आठ जगहों पर जाते हैं बॉलीवुड स्‍टार छुट्टियां बिताने
4- दुबई
रेगिस्तान के शहर के नाम से मशूहर दुबई ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स की डेस्टिनेशन होती है। कई बॉलीवुड स्टार्स ने तो दुबई मे अपने बंग्लो भी ले रखे हैं। बॉलीवुड के किंग खान ने अपनी बीवी गौरी खान और बच्चों के साथ बैग पैक कर कभी भी छुट्टियां मनाने के लिए अपने दुबई वाले घर मे चले जाते हैं। जहां वो खुल कर इंज्वाय करते हैं। बॉलीवुड के झक्कास एक्टर यानी अनिल कपूर को भी दुबई खासा पसंद है। अनिल ने अपने परिवार के साथ अमीरात हिल्स मे बने घर पर अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया था। इस पार्टी मे बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। जिसमे जैक्लीन, संजय कपूर, मनीष पॉल और नरगिस फाकरी शामिल थे।

इन आठ जगहों पर जाते हैं बॉलीवुड स्‍टार छुट्टियां बिताने
5- फ्रांस
ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स को अपनी छुट्टियां बिताने के लिए समंदर के किनारे भाते हैं पर इन सब से जुदा है बॉलीवुड के खिलाड़ी का अंदाज। अक्षय कुमार अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ छुट्टियां सेलीब्रेट करने के लिए फ्रांस आना पसंद करते हैं। खिलाड़ी को फ्रांस के शहरों मे बसी हुई संस्कृति और सभ्यता से जुड़ना काभी भाता है। इसलिए जब भी अक्षय को फिल्मों से छुट्टी मिलती है वो पत्नी और बच्चों के साथ फ्रांस निकल जाते हैं।

इन आठ जगहों पर जाते हैं बॉलीवुड स्‍टार छुट्टियां बिताने
6- टर्की
बदलापुर गर्ल हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम और मम्मी पापा के साथ छुट्टियां सेलीब्रेट करने के लिए टर्की जाती हैं। टर्की की खूबसूरती किसी को भी अपना दिवाना बना सकती है। हुमा को यहां अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने मे बहुत मजा आता है।
इन आठ जगहों पर जाते हैं बॉलीवुड स्‍टार छुट्टियां बिताने
7- मकाऊ
आशिकी 2 से बॉलीवुड मे कदम रखने वॉली क्यूट गर्ल श्रद्धा कपूर को मकाऊ बहुत पसंद है। श्रद्धा पापा शक्ती और भाई के साथ मकाऊ मे अपनी छुट्टियां सेलीब्रेट करती हैं। शक्ती कपूर पर्दे पर भले ही विलेन की भूमिका मे नजर आते हों पर अपने परिवार और असल जिंदगी मे वह काफी खुशमिजाज व्यक्ति हैं। शक्ती अपने परिवार को लेकर अक्सर मकाऊ जाते हैं।

इन आठ जगहों पर जाते हैं बॉलीवुड स्‍टार छुट्टियां बिताने
8- स्विस ऐल्पस
स्विटजरलैंड के बादलों और बर्फ से ढके हुए पहाड़ बॉलीवुड सेलीब्रिटी के लिए हमेशा से उनकी फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है। आमिर खान अपनी पत्न्ी किरण राव और बेटे आजाद के साथ अक्सर स्विजरलैंड की वादियों मे छुट्टियां मनाने जाते हैं। आमिर ने अपनी एनेवर्सिरी भी यहीं सेलीब्रेट की थी। मोहेन जो दारो की शूटिंग के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टा ऋतिक रौशन अपने दोनों बेटों के साथ छुट्टियां इंज्वाय करने वहीं जाते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk