mathura@inext.co.in

mathura (24 June): हाईवे थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर सजी ईंट और बालू की अवैध मंडी ने शुक्रवार को जंग करा दी। मंडी के एक मजदूर को मकान के सामने लघुशंका से रोकने पर पूरी मंडी ने मकान पर धावा बोल दिया। मकान मालिक दो भाई पूर्व सैनिक हैं, दोनों ने छत पर चढ़कर मोर्चा संभाल लिया। देखते ही देखते पथराव के बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फाय¨रग होने लगी। हाईवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों के पहिए थम गए। आसपास के इलाके में दहशत और भगदड़ मच गई। पुलिस की मौजूदगी में भी काफी देर तक फाय¨रग होती रही। इस संघर्ष में दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए। हाईवे पुलिस ने इन तीनों सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

20 मिनट तक 40 राउंड फायर

हाईवे के सर्विस रोड पर नवादा-भगवान नगर पर कई वर्षों से ईंट और बालू की अवैध मंडी सज रही है। शुक्रवार सुबह ईंट-बालू के भरे वाहनों के चालक, उनके साथी और मजूदरों के अलावा मंडी से बालू-ईंट खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। भगवान नगर के कट के सामने ही मुरसान थाना क्षेत्र के गांव दाऊद निवासी पूर्व सैनिक मनोज अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैँ। सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मजदूर मनोज के मकान के सामने लघुशंका कर रहा था। मकान पर महिला और बच्चों होने की बात कहते हुए मनोज से मजदूर को लघुशंका करने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। हाईवे पर अवैध मंडी का का ठेकेदार गांव नवादा निवासी कलुआ उर्फ रामेश्वर अन्य मजदूरों के साथ मनोज से लड़ने लगे। उस समय मनोज का छोटे भाई पूर्व सैनिक संजय भी घर पर थे। मामला तूल पकड़ गया। मंडी के लोग आक्रामक हो गए। इधर, दोनों भाई अपने मकान की छत पर चढ़ गए। इसी बीच पथराव होने लगा। इसके बाद फाय¨रग भी होने लगी। दोनों तरफ से गोलियां दागी जा रही थीं। फाय¨रग से इलाके में दहशत फैल गई। हाईवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों के पहिए भी थम गए। करीब बीस मिनट तक 40 राउंड गोलियां चलती रहीं।

दो पूर्व सैनिकों की लाइसेंसी रिवाल्वर और रायफल बरामद

संघर्ष की सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में भी पथराव और फाय¨रग होती रही। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को दबोच लिया। शुक्रवार दोपहर में एसएसपी बबलू कुमार ने पत्रकारों को बताया कि भगवान नगर कट पर एक गली में निर्माणाधीन मकान के सामने काफी लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। एक-दूसरे को जान से मारने की नीयत से फाय¨रग कर रहे थे। संजय और मनोज के अलावा पुलिस ने अमित शर्मा निवासी गांव बेरा जरारा थाना सुरीर, बॉबी निवासी गढ़ी सामान्ता थाना नौहझील, रामेश्वर उर्फ कलुआ और गब्बर निवासी गांव नबादा थाना हाईवे को गिरफ्तार किया है। झगड़े में मनोज, संजय और गब्बर घायल हुए हैं। मामले में संजय से रायफल और मनोज से रिवाल्वर बरामद की गई है।