क्लिप चौंका देगी आपको
इस क्लिप में सबसे पहले एक बड़ा सा ऑफिस दिखाया गया है। यहां एक महिला कई पुरुषों के बीच में खड़े होकर उनसे बहस कर रही है। इन सबसे बहस करते हुए वो अपने टॉप को सही करते हुए दिखाई गई है। इतने में देखते ही देखते वह अपने ब्रेस्ट मिल्क से सभी कलीग्स पर खुलेआम हमला करने लगी।
आसपास खड़े लोगों का ऐसा था रिएक्शन
कुछ देर के लिए तो आसपास खड़े लोग समझ नहीं सके कि वह ये क्या कर रही है। इतने में उनमें से महिला का एक कलीग उसका लैपटॉप किनारे करने लगा और दूसरा महिला के ब्रेस्ट को कवर करने लगा। साफ दिखाई दे रहा था, कि महिला काफी अपसेट थी और बराबर अपना कारनामा करती जा रही थी।
ऐसा बोल रही थी महिला
इतने में भी जब वह महिला नहीं रुकी तो उसके कलीग्स में से एक ने माइक्रोफोन उठाया और घोषणा करने लगा। बता दें कि इस वीडियो को यूक्रेन में शूट किया गया है। इस वीडियो को लेकर एक पुरुष ने इस बात का दावा किया है कि वह महिला बार-बार ये कह रही थी कि अब वह और बर्दाश्त नहीं कर सकती। वह घर जाना चाहती है।
Courtesy by Mail Online
inextlive from Bizarre News Desk