- आलमबाग लोको कॉलोनी का मामला

- पति फरार, रिश्तेदार के घर घूमने आये थे पति पत्‍ि‌न

LUCKNOW :

आलमबाग लोको कॉलोनी में एक महिला की उसी के दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। महिला का शव बंद मकान में पड़ा मिला। महिला चार दिन पहले अपने पति के साथ बहन के घर घूमने आई थी। घटना के समय बहन का पति अपने ऑफिस में था, जबकि बहन क्भ् दिन पहले मायके चली गई थी। पुलिस का दावा है कि पति ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से मृतका का पति फरार है।

सैटर्डे नाइट आई बहनोई के घर

आलमबाग के 7ब् डी लोको कॉलोनी निवासी पंकज अपनी पत्नी ममता और बच्चों के साथ रहते हैं। पंकज लखनऊ में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन पर हेल्पर के पद पर कार्यरत हैं। करीब क्भ् दिन पहले पंकज की पत्‍‌नी अपने बच्चों के साथ फिरोजाबाद अपने मायके गई थीं। बीते शनिवार ममता की छोटी बहन कविता (ख्ख्) और उसका पति कन्हैया लखनऊ घूमने आए थे। तबसे कविता अपने पति कन्हैया के साथ पंकज के घर में ही रह रही थी।

फोन पर बोला झूठ

पंकज के अनुसार बुधवार को उसकी ड्यूटी सुबह म् से दोपहर ख् बजे तक की थी। इस दौरान बीच में वह घर आया तो घर पर ताला देखकर उसने कन्हैया को फोन किया। कन्हैया ने बताया कि वह बाजार में है उसके साथ कविता भी है। पंकज घर के बाहर लगे नल पर नहाया और बिना खाना खाये ड्यूटी पर चला गया। उसका कहना है कि लगभग ख् बजे जब ड्यूटी से वापस आया तो फिर ताला बंद देखकर उसे शंका हुई। उसने पड़ोसियों की मदद से घर का ताला तोड़ा तो पिछले कमरे में कविता का लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। जिसको देखकर उसके होश उड़ गये। जिसके बाद पंकज ने फौरन इसकी सूचना क्00 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची आलमबाग सीओ मीनाक्षी गुप्ता, इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी मामले की छानबीन शुरू कर दी।

दोनों में था मन मुटाव

पंकज के अनुसार मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाली कविता की शादी कन्हैया के बड़े भाई से तय हुई थी। बारात आने के बाद से ही कविता ने बड़े भाई की उम्र ज्यादा बता कर उससे शादी से इनकार कर दिया था। तब घर वालों ने उसी समय पंचायत के बाद उसकी शादी छोटे भाई कन्हैया से करा दिया था। पंकज की मानें तो पहले दिन से ही पति पत्नी पर विवाद रहता था। यहां लखनऊ में भी दोनों के बीच कई बार तू तू मैं मैं होती रहती थी।

टीवी की आवाज में दबी चीख

पंकज के पड़ोस में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि सुबह म्.फ्0 बजे वह घर के बाहर पानी भर रही थी। तब उसने पंकज के घर के भीतर से महिला की चीखने की आवाज सुनी थी, लेकिन फिर अंदर टीवी की तेज आवाज आना शुरू हो गई। जसके चलते आवाज बहुत ज्यादा स्पष्ट समझ में नहीं आई। कुछ देर बाद महिला के पति को दरवाजा बाहर से लॉक करते और पॉलीथीन में कुछ सामान ले जाते देखा था।

आये तो घूमने पर कभी गये नहीं

कविता के बहनोई पंकज ने बताया कि दोनों आए थे लखनऊ घूमने के लिए लेकिन कभी घूमने नहीं गए। दोनों से बातचीत में पता चला था कि बुधवार को कन्हैया के परिवार में किसी की शादी थी। जिसमें वह शामिल होने जाना चाहता था। हालांकि पंकज के घर में कविता की मिली डेडबॉडी के आधार पर पुलिस उसे भी संदेह की नजर से देख रही है और पूछताछ में हिरासत में लिया है। घटना के बाद से कविता के पति के गायब होने पर हत्या का शक उसी पर जा रहा है।