- आसमान में दिखाई देगी स्काई वार

LUCKNOW: अभी तक तो आपने फिल्मों में थ्री डी का मजा लिया होगा। लेकिन राजधानी के इतिहास में पहली बार आतिशबाजी के बाजार में भी थ्रीडी का जलवा देखने को मिलेगा। चश्मा लगाइए और थ्रीडी अनार और मेहताब का मजा लीजिए। इतना ही नहीं इस बार आसमान में स्काई वॉर देखने को मिलेगी। सतरंगी रोशनी बिखरेगी तो म्यूजिकल फाउंटेन भी दिखेगा। जमीन से क्भ्0 फीट की ऊंचाई पर रॉकेट करतब दिखाएगा। न तो ज्यादा शोर होगा और ही पॉल्यूशन। मार्केट में इस बार रोशनी वाले पटाखों की डिमांड है। धमाकों से लोग परहेज कर रहे हैं। बाजार में इस राकेट की नई सिरीज खरीदने के लिए लोग उत्साहित हैं।

म्यूजिकल रॉकेट की डिमांड

ऐशबाग रामलीला ग्राउंड के पास पटाखे का थोक बाजार सज चुका है। आजाद पटाखा वाले के गुलशेर आजाद बताते हैं कि इस बार थ्रीडी पटाखो की लम्बी रेंज आई है। म्यूजिकल रॉकेट से गोल्डेन लाइट बिखरेगी और म्यूजिक निकलेगी। स्काई ब्लास्ट से आसमान सितारों से जगमाएगा। जीरो-हीरो से ख्भ् स्टार निकलेंगे। ग्रीन स्कार्पियो से नीला आसमान हरा होगा और ऑरेंज स्कार्पियो से आसमान में तारे निकलेंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अखिलेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि बारिश की वजह से इस बार कई पटाखा व्यापारियों का माल खराब हो गया है। माल की शॉर्टेज है जबकि डिमांड ज्यादा। यही वजह है कि इस बार रेट पिछले साल के मुकाबले करीब ख्0 से फ्0 प्रतिशत ज्यादा हैं। पटाखा व्यापारी निसार अहमद ने बताया कि इस बार फैंसी पटाखों की बहुत डिमांड है।

एक-दूसरे से होगा मिलन

बटरफ्लाई नाम का पटाखे की डिमांड जबरदस्त है। इनकी कीमत ख्भ् से ख्भ्0 रुपए तक है। जब इन्हें आसमान में उड़ाया जाएगा तो ऐसा लगेगा कि आसमान में तितलियां उड़ रही हैं। इस बार मार्केट में बिल्कुल नया एक्सपेरीमेंट किया गया है। घोस्ट नाम से लांच किए गए पटाखे में रॉकेट उड़ता है और नरकंकाल जैसी आकृति नीचे उतरती दिखती है। यह ख्00 से भ्00 रुपए का है। मिसाइल पटाखे में आसमान में मिसाइल बिखरती दिखाई देंगी। ब्लू थंडर पटाखे की खासियत यह है कि इसमें ब्लू सितारे आसमान में फैलते दिखाई देंगे। वार जोन में फायरिंग होंगी तो ट्वि्सट एंड टर्न पटाखे आसमान में भंवर जैसा सीन दिखाएंगे। केवल यही नहीं इस बार प्यार का इजहार करने के लिए किस पटाखा भी काफी डिमांड में है। यह आसमान में म्0 बार एक दूसरे के पास आते दिखेगा और इनका मिलन होगा।

म्यूजिकल रॉकेट की डिमांड

पटाखा व्यवसायी अतीक बताते हैं कि इस बार रॉकेट की नई रेंज आई है। म्यूजिकल रॉकेट से गोल्डेन लाइट बिखरेगी और म्यूजिक निकलेगी। स्काई ब्लास्ट से आसमान सितारों से जगमाएगा। जीरो-हीरो से ख्भ् स्टार निकलेंगे। ग्रीन स्कार्पियो से नीला आसमान हरा होगा और ऑरेंज स्कार्पियो से आसमान में तारे निकलेंगे।

कमरे में दगाएं पटाखा

इसरार बताते हैं कि ऐसा पटाखा जिसमें माचिस तक लगाने की जरूरत नहीं है। न तो कोई तेज धमाका और न ही कोई पाल्यूशन। सोनी कंपनी के इस इको फ्रेन्डली पटाखे को ड्राइंग रूम में भी आसानी से दगा सकते हैं। प्रदूषण से बचाने के लिए इस बार इको फ्रेन्डली पटाखों का क्रेज है। इसे दगाना भी बेहद आसान है। केवल इसका एक हिस्सा घुमाना होगा और हल्की आवाज के साथ यह फट पड़ेगा। इसमें से बारूद नहीं बल्कि रंगीन रोशनी फैलाते कागज के टुकड़े निकलेंगे। बच्चों से लेकर बड़ों तक में इसका क्रेज है। इसकी कीमत ब्0 रुपए से फ्00 रुपए तक है।

चल रहा है अवैध स्टैंड

चारबाग के विवेक चौरसिया अपनी फैमिली के साथ पटाखा खरीदने गए थे। जैसे ही उन्होंने मोटरसाइकिल पार्क की। स्टैंड संचालक का गुर्गा पहुंच गया और क्0 रुपए वसूलने की कोशिश करने लगा। उन्होंने पूछा कि नगर निगम ने ठेका उठाया है तो उनके साथ अभद्रता की। मजबूरी में उन्हें पैसे देने पड़े। केवल विवेक ही नहीं उन जैसे कई लोगों को अपनी फैमिली के सामने शर्मसार होना पड़ रहा है। इन दबंगों ने न तो नगर निगम से ठेका लिया है और न ही आतिशबाजी उद्योग व्यापार मंडल ने इसका ठेका उठाया है। पुलिस की शह पर यह अवैध वसूली चल रही है। पटाखा व्यापारियों ने बताया कि यह ठेका उन्होंने नहीं उठाया है।