-बीस मिनट तक चला तेंदुए और मदन के बीच संघर्ष

-सौ मीटर दूर तक घसीट ले गया तेंदुआ

PITHORAGARH: घात लगाए बैठे तेंदुए के अचानक हमले में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। हैरत करने वाली बात है कि वह व्यक्ति तेंदुए के हमले से डरा नहीं बल्कि हिम्मत से उसका सामना किया और जंगल में भागने पर मजबूर कर दिया। दोनों के बीच करीब ख्0 मिनट तक संघर्ष चला। बुधवार देर शाम मदन सिंह कार्की (ब्9) पुत्र भगवान सिंह कार्की आम थल से अपने गांव अधोली आ रहे थे। करीब साढ़े सात बजे रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने मदन पर हमला कर दिया। हमले से पहले तो मदन घबरा गया, लेकिन बचाव के लिए उसने हिम्मत जुटाई। तेंदुए की पकड़ से छूटने के लिए मदन ने उस पर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान तेंदुए ने मदन का पांव दबोच क्00 मीटर तक उसे झाडि़यों की ओर घसीट लिया। करीब बीस मिनट तक मदन और तेंदुए के बीच सघर्ष होता रहा। शोर सुनकर जब कुछ ग्रामीण भी मौके की और दौड़े तो तेंदुआ मदन को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में मदन के सिर, गले, कान और हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। मदन को बेहोशी की हालत में ग्रामीण गोचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती मदन के शरीर पर ब्0 टांके लगे हैं।