-कदमा थानेदार ने किया घटना से इनकार

jamshedpur@inext.co.in

JAMSHEDPUR: कदमा थाना में आजसू कार्यकर्ता को हाजत में बंद करने पर आजसू नेता व कार्यकर्ता थानेदार राजेश प्रकाश सिन्हा से उलझ गए। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने थानेदार के साथ धक्का-मुक्की भी की। हालांकि, थाना प्रभारी ने हाथापाई की घटना से इंकार ि1कया है।

क्या है मामला?

गुरुवार की रात कदमा बाजार स्थित काली मंदिर के पास आजसू कार्यालय में बने अस्थायी प्याऊ को किसी ने जला दिया। इसकी शिकायत करने आजसू के कई कार्यकर्ता कदमा थाना गए। आजसू कार्यकर्ता पनशाला जलानेवाले का नाम भी बता रहे थे। साथ ही साक्ष्य भी दे रहे थे। इस बीच आजसू नेता बबुआ शर्मा को थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने हाजत में बंद कर दिया। इससे नगर अध्यक्ष शंभु चौधरी व थाना प्रभारी के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान राजीव राम व शंभू चौधरी ने थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की भी की। लेकिन थाना प्रभारी ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार करते हुए मामले की जांच का हवाला दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार बबुआ शर्मा तथा राजीव राम को बगल के ही रहनेवाली आशा देवी के बेटे भरत को घर में घुस कर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। महिला के लिखित शिकायत पर दोनों को हिरासत में लिया गया था। इस घटना में पांच नामजद थे। उन्होंने बताया कि इसी मामले को आजसू नेताओं ने दूसरा रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।