कुल वोटर्स की संख्या- 1200563

बढ़े वोटर्स- 47663

घटाए गए वोटर्स- 5447

कुल बढ़े वोटर्स- 42216

- 25 अक्टूबर से पहले जारी होगी अधिसूचना

ALLAHABAD: नगर निकाय चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट बुधवार शाम जारी हो गई। आपत्तियों के निस्तारण के बाद कुल 42216 वोटर नए जोड़े गए। इस तरह से वोटर्स की संख्या 1200563 हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आपत्तियों के निस्तारण के दौरान कुछ वोटर्स की संख्या घटाई भी गई, लेकिन इससे ज्यादा जोर नए वोटर जोड़ने पर दिया गया।

पहले थे कम वोटर

इसके पहले 9 अक्टूबर को अनंतिम सूची जारी की गई थी। जिसमें पूर्व में चलाए गए पुनरीक्षण अभियान के तहत वोटर्स की संख्या बढ़कर 1158347 हो गई थी। इसके बाद आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। जिसके निस्तारण के बाद 47663 वोटर बढ़ाए गए और इसमें से 5447 वोटर्स की संख्या कम कर दी गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 42216 वोटर्स बढ़ गए और नगर निगम समेत नौ नगर पंचायतों में इनकी संख्या 1200563 हो गई है। बता दें कि 25 अक्टूबर से पहले नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।

अभियान के दौरान जुड़े थे कम

इसके पहले बीस दिन तक चले पुनरीक्षण अभियान के दौरान नौ नगर पंचायतों और नगर निगम में 20839 वोटर बढ़े थे और इनमें से 13037 वोटर्स कम किए गए थे। इसके अलावा 511 मामलों में संशोधन किया गया था। महज सात हजार वोटर्स बढ़ने पर प्रशासन पर कही न कही अधिक लोगो को जोड़ने का दबाव था। यही कारण रहा कि अनंतिम सूची और अंतिम सूची के बाद बड़ी संख्या में नए वोटर्स को सूची में स्थान दिया गया है।

वर्जन

अंतिम सूची जारी कर दी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के आधार पर नए वोटर्स को शामिल किया गया है। इस बार विलोपन और संशोधन की संख्या कम थी।

दिनेश तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, नगर निकाय