-तरंग और चारफाटक ओवरब्रिज पर फैले अंधियारे को आई नेक्स्ट ने प्रमुखता से किया था पब्लिश

-खबर छपने के बाद जागे सेतु निगम ने दो दिनों में स्ट्रीट लाइट्स ठीक कराने का किया दावा

GORAKHPUR: अब तरंग ओवरब्रिज का अंधेरा जल्द ही दूर हो जाएगा। आई नेक्स्ट ने तरंग और चारफाटक ओवरब्रिज पर फैले अंधियारे को अपने ख्भ् नवंबर के अंक में 'कब तक अंधेरे में रहेंगे राहगीर' हेडिंग से न्यूज पब्लिश किया था। खबर में बताया गया था कि तरंग और चार फाटक ओवरब्रिज पर रात होते ही अंधेरा फैल जाता है, जिसके कारण अक्सर एक्सीडेंट होते हैं। आई नेक्स्ट की खबर के बाद जागे सेतु निगम ने दोनों पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उनके मरम्मत और निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार किया गया। सेतु निगम का दावा है कि दो दिनों के अंदर इन ओवरब्रिज्स पर फैला अंधेरा दूर हो जाएगा।

लगभग क्0 लाख आएगा खर्च

सेतु निगम के एक्सईएन ने बताया कि आई नेक्स्ट की खबर से पता चला कि ओवरब्रिज पर लगे लाइट्स खराब हैं और उसको नगर निगम ठीक नहीं करा रहा है। इसलिए संबंधित जेई को पुल पर लाइट्स की स्थित देखने के लिए कहा गया। उन्होंने जो रिपोर्ट दी है उसमें पता चला है कि कई स्ट्रीट लाइट प्वाइंट की केवल पाइप ही बची है। सारी चीजें गायब हो चुकी हैं। सभी प्वाइंट की बारिकी से जांच कर ली गई है। इस पूरे काम में क्0 लाख का खर्च आएगा। ठेकेदार को दो दिन के अंदर सभी प्वांइट सही करने के लिए कहा गया है। संभावना है कि अगले माह नगर निगम को पुल के लाइट्स को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

पुल पर स्ट्रीट लाइट्स न जलने की जानकारी देने के लिए आई नेक्स्ट को धन्यवाद। चारफाटक और तरंग ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट्स के अधिकांश एलीमेंट गायब हो गए हैं। फिर से नया लगाना पड़ेगा। इसके लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। दो दिन में सभी लाइट्स जल जाएंगी।

वीपी गर्ग, एक्सईएन सेतु निगम