पत्‍‌नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

रांची में जॉब करती है पीडि़ता, मारपीट करने का आरोप

RANCHI: पहले झूठ बोलकर शादी रचाई। फिर शादी के बाद से पत्नी को प्रताडि़त किया जाने लगा। जब पीडि़ता को पता चला कि उसका पति जालसाज है, तो उसने उससे अलग होने की ठान ली। पीडि़त रांची में रहकर जॉब करती है। मामले में महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

क्या है मामला

पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी जसवंत कुमार सिंह के साथ क्क् मई, ख्0क्ब् को हुई थी। इसमें उसके परिजनों ने पांच लाख नगद ओर एक लाख ख्भ् हजार रुपए की गाड़ी दी थी। शादी से पूर्व उसे बताया गया था कि उसका पति जसवंत सिंह पेशे से बिल्डर है। बाद में पता चला कि वह जालसाज हें और नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए लेकर फरार हो जाता है। वह हर तरह का नशा करता है। पीडि़त महिला ने कहा कि उसका दो अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध है। जब वह उसका विरोध करती है, तो उसे मारा पीटा जाता है। पीडि़ता व उसके घर वालों से पैसे की डिमांड की जाती है। पीडि़ता ने बताया है कि अक्सर वे लोग उसके साथ मारपीट करते थे और उसका मोबाइल भी छीन लेते थे।