आगरा। थाना एत्माद्उददैला के ट्रांसयमुना कॉलोनी में दिनदहाड़े दबंगों ने दहशत फैला दी। बाइक पर आए दबंगों ने मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। परिवार के लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पीडि़त की शिकायत पर थाना एत्माद्उद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों का पुराना आपराधिक इतिहास बताया गया है।

दिन दहाड़े हुई फायरिंग

ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान गुरुवार की दोपहर घर में थे। आरोप है कि एक बजे मोनू यादव, सोनू यादव, चीलू यादव निवासीगण नगला रामबल सहित आठ दस लोग घर पर आ गए। गालियां देना शुरू कर दिया। हमलावरों के हाथ में पिस्टल व तमंचे थे। मारपीट कर दी। दबंग घर के अंदर आ गए। अंदर देवू सोलंकी पहले से था। उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद वीरेंद्र जब अपने भाई अजेंद्र के कमरे की तरफ भागा, तो दबंग वहां भी आ गए और जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। दोनों भाइयों ने जमीन पर लेट कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। लोगों के जमा होने पर हमलावर भाग गए। पीडि़त ने थाना एत्मादउद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया है कि हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।