- गोली से घायल हुआ एक छात्र तो दूसरे को पिट-पिट कर सिर फोड़ा

- सैदपुर हॉस्टल के छात्रों पर लगा है पूरी वारदात को अंजाम देने का आरोप

PATNA: शिक्षा के मंदिर को एक बार फिर खूनी अखाड़ा बनाया गया। खुद को स्टूडेंट बोलने वाले असामाजिक तत्वों ने कॉलेज कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे पटना कॉलेज कैंपस थर्ररा उठा। बात हवाई फायरिंग कर कॉलेज के स्टूडेंट्स या प्रोफेसर को डराने तक ही सीमित नहीं रही। बल्कि एक स्टूडेंट को गोली मारी भी गई। जबकि दूसरे स्टूडेंट को पीट-पीट कर लहुलूहान कर दिया। पत्थर से उसके सिर पर वार किया और सिर फोड़ डाला। जिस स्टूडेंट को गोली लगी उसका नाम नीरज कुमार है। पॉलिटिकल साइंस के सेकेंड इयर की पढ़ाई करने के साथ ही छात्र नेता भी है। गोली इसके स्पाईन में लगी है। वहीं, सिर फोड़े गए स्टूडेंट का नाम राजा है। जो हिस्ट्री ऑनर्स के सेकेंड इयर का स्टूडेंट है। नीरज सुपौल का तो राजा मुंगेर का रहने वाला है। लेकिन पटना युनिवर्सिटी के जैक्सन हॉस्टल में ही दोनों रहते हैं।

- क्भ् से ख्0 की संख्या में थे सभी

पुलिस की जांच में पता चला कि कॉलेज कैंपस में एक पेड़ के नीचे नीरज और राजा बैठे थे। बुधवार की सुबह पौने ग्यारह बजे के करीब क्भ् से ख्0 की संख्या में असामाजिक तत्व कॉलेज कैंपस में पहुंचे। नीरज और राजा की पहले पिटाई की। राजा को काफी बुरी तरह से पिटा। पत्थर से वार कर उसके सिर को फोड़ दिया। जब नीरज ने इसका विरोध किया तो गुस्से में लाल असामाजिक तत्वों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली नीरज पर चला दिया। फिर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए सभी फरार हो गए।

- पुरानी अदावत आई सामने

वारदात की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी सेंट्रल चंदन कुशवाहा, डीएसपी टाउन कैलाश प्रसाद और पीरबहोर थाने की पुलिस पटना कॉलेज पहुंची। तब तक दोनों घायल स्टूडेंट को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत अब सही बताई जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि इस वारदात के पिछे पुरानी अदावत है।

- सैदपुर हॉस्टल में रहने वाले थे सभी

जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे सारे मामले सामने आते गए। पुलिस की जांच में पता चला कि कॉलेज में खून-खराबा करने पहुंचे असामाजिक तत्व कोई और नहीं, बल्कि सैदपुर हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स हैं। जो हथियार से लैश होकर पटना कॉलेज आए थे। सभी के निशाने पर नीरज और राजा ही थे।

- सामने आए कई कारण

दोनों गुटों के बीच खूनी जंग के कई कारण सामने आए हैं। कुछ समय पहले दरभंगा हाउस कैंपस में नीरज और राजा का सैदपुर हॉस्टल के रहने वाले लड़कों से झगड़ा हुआ था। जो विवाद का पुरान कारण है। दूसरा कारण ये बताया जा रहा है कि मंगलवार को मखनियां कुआं स्थित एक इंगलिश कोचिंग में नीरज और राजा एडमिशन कराने के लिए गए थे। जहां उनकी सैदपुर हॉस्टल के लड़कों से बहस हुई थी। मामला झगडे़ तक पहुंच गया था। तीसरा कारण पुलिस की ओर से है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सैदपुर हॉस्टल में बनाए जा रहे बम और असामाजिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को इन्हीं दोनों ने दी थी।

इस मामले में दो को नामजद किया गया है। जबकि कई अज्ञात हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए सब की पहचान कर ली गई है। कुछ को डिटेन कर पूछताछ भी किया जा रहा है।

मनु महाराज, एसएसपी पटना