RANCHI : अरगोड़ा थाना एरिया में आरती देवी नाम की एक महिला को गोली मारने का मामला पुलिस के लिए उलझन बनी हुई है। आरती को किसने और क्यों गोली मारी, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। आखिर कोई अज्ञात शख्स आरती पर क्यों हमला करेगा, यह बड़ा सवाल है। पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद अथवा पुराने प्रेम प्रसंग मामले में तो कहीं आरती को गोली नहीं मारी गई। इधर नामकुम थाना एरिया के तुंजू गांव के रहनेवाले और आरती देवी के भाई हरि ने इस बाबत अज्ञात के खिलाफ अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

की थी लव मैरिज

आरती देवी ने पुलिस को जो बयान दिया है उसके मुताबिक, उसका मायके नामकुम के तुंजू गांव में है। उसने विजय कुमार सिंह के साथ लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों अपने दो बच्चों के साथ अरगोड़ा में रह रहे थे। सोमवार की रात आठ बजे के करीब जब वह सब्जी खरीदने के लिए घर से बाहर निकली तो किसी अनजान शख्स ने उसपर गोली चला दी। गोली लगने से वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। इस बीच कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पति विजय कुमार भी आ गया। इधर, पुलिस को विजय कुमार सिंह पर भी शक है कि कहीं उसी ने तो अपनी पत्नी आरती देवी पर गोली चलवाने के लिए किसी को सुपारी दो नहीं दी।

शक की ये हैं वजहें

विजय कुमार सिंह इस बात से वाकिफ था कि आरती देवी सब्जी लेने के लिए कब जाती है।

हमलावर को यह कैसे पता चला कि रात आठ बजे आरती देवी सब्जी लेने के लिए घर से बाहर निकलेगी।

आरती देवी को गोली लगने के उपरांत विजय सिंह तुरंत घटनास्थल पर कैसे पहुंच गया?

विजय कुमार सिंह को इस बाबत किसने फोन किया था?

उसे फोन किसने किया था