RANCHI: शुक्रवार की शाम चुटिया निवासी पुलिस मित्र बाबूलाल ठाकुर(ब्भ् वर्ष) को अज्ञात शूटरों ने गोली मार दी। गोली उनके सिर के पिछले भाग में लगी है। घटना शाम सात बजे के करीब चुटिया थाना क्षेत्र के गोसाई टोला की है। गंभीरावस्था में बाबूलाल ठाकुर को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की संख्या दो थी। बताया जाता है कि बाबूलाल ठाकुर गोसाई टोली में किसी से मिलने गए थे। वहां से वे लौट रहे थे और चुटिया थाना जाने वाले थे। इसी क्रम में अपराधियों ने सिर में सटा कर गोली मार दी। गोली कान के ऊपरी भागों को चीरती हुई सिर में जा लगी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सिर से गोली निकाल दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, वे खतरे से बाहर हैं।

घटनास्थल पहुंचे सिटी एसपी

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी कौशल किशोर, सिटी डीएसपी शंभू नाथ सिंह, चुटिया थानेदार बीके भारती, गुप्तेश्वर राम गुरुनानक अस्पताल पहुंचे। वहां से गोसांई टोली स्थित घटनास्थल पर भी जांच के लिए पहुंचे। इधर, देर रात तक बाबूलाल ठाकुर का अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। बाबूलाल ठाकुर चुटिया पावर हाउस गली के मुहाने पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। गोली लगने की सूचना पर चुटिया महावीर मंडल, नाई समाज समेत कई लोग गुरुनानक अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज

पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कहीं पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में अपराधी कैद मिल जाएं?

क्या हो सकती हैं वजहें (बॉक्स)

क्-केसरी साहू के साथ जमीन का धंधा

बाबूलाल ठाकुर चुटिया के केसरी साहू के साथ मिलकर जमीन के धंधे से जुड़े हैं। फिलहाल, केसरी की जमीन का धंधा तुपुदाना, नामकुम समेत कई इलाकों में चल रहा है

ख्-कहीं महिला मित्र वजह तो नहीं

बताया जाता है कि बाबूलाल ठाकुर की चुटिया की किसी महिला के साथ दोस्ती है। आशंका व्यक्त की जा रही है या तो जमीन विवाद में या महिला के साथ दोस्ती होने के कारण उन पर गोली चलाई गई होगी। पुलिस सारे बिंदुओं की तफ्तीश कर रही है।

फ्- आखिर पुलिस मित्र को क्यों मारी गोली

बाबूलाल ठाकुर पुलिस मित्र हैं। वे इलाके में किसी भी पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए थाना पुलिस की मदद करते हैं। ऐसे में उन पर हमला होने के पीछे राज का पता नहीं चल पा रहा है।