ऐसी है जानकारी
यह संस्कृत भाषा की पहली एनीमेशन फिल्म होगी। इसे बंगलुरु के रवि शंकर वी बना रहे हैं। उन्होंने 20 साल पहले पुण्यकोटि नाम से एक किताब लिखी थी। लोककथा पर आधारित कहानी में गाय और शेर के जरिए सच के महत्व की कहानी कही गयी थी।

संस्कृत को ही चुना भाषा
अब रवि कुमार ने उस पर एनीमेशन फिल्म बनाने की सोची है। उसके लिए उन्होंने संस्कृत भाषा चुनी। रवि कुमार मानते हैं कि बच्चे एनीमेशन देखते समय किरदारों के क्रियाकलाप में इतने मग्न हो जाते हैं कि उन्हें भाषा का ख्याल नहीं रहता। उनकी कोशिश है कि संस्कृत में एनीमेशन तैयार कर बच्चों के बीच ले आएं।

90 मिनट की होगी फिल्म
90 मिनट के इस एनीमेशन को रवि कुमार क्राउड फंडिंग से पूरा कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 41 लाख रुपये जुटा लिए हैं। फि़ल्म में गाय की आवाज़ के लिए रेवती तैयार हो गई हैं। शेर की आवाज़ के लिए एक बड़े कलाकार से बात चल रही है। यह फि़ल्म 2016 में दर्शकों के बीच आ सकती है।
Report by Ajay Brahmatmaj

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk