- उत्तराखंड में होने हैं 38 वें राष्ट्रीय खेल के लिए बनेगा मैदान

- एस्ट्रो टफ खेल मैदान बनाने के लिए पंद्रह एकड़ भूमि मिली

HARIDWAR : फ्8 वें राष्ट्रीय खेलों से पहले हरिद्वार को एस्ट्रो टफ हॉकी मैदान का तोहफा मिल सकता है। प्रशासन ने पंद्रह एकड़ भूमि इसके लिए मंजूर कर दी है। राज्य में अब तक एस्ट्रो टफ हॉकी मैदान नहीं है। वेडनसडे को राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में देहरादून में बैठक होनी है।

ख्0क्8 में होगा राष्ट्रीय खेल

फ्8 वें राष्ट्रीय खेल ख्0क्8 में उत्तराखंड में होने हैं। कुछ खेलों को कराने की जिम्मेदारी हरिद्वार को भी मिल सकती है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर हॉकी व वाटर स्पो‌र्ट्स (रा¨फ्टग, कया¨कग, कैनोइंग) के खेल कराने की तैयारी चल रही है। हरिद्वार में गंगनहर है। इसलिए यहां वाटर स्पो‌र्ट्स से संबंधित खेल कराने में कोई समस्या नहीं है। हॉकी की मेजबानी भी हरिद्वार को मिलने की संभावना है। पूरे राज्य में अब तक हाकी का एस्ट्रो टफ मैदान नहीं है। जबकि अब हाकी मैच एस्ट्रो टफ मैदान में खेले जाते हैं तो फिर उत्तराखंड में भी एस्ट्रो टफ मैदान की जरुरत है।

पंद्रह एकड़ में बनेगा मैदान

कुछ माह पूर्व केंद्रीय खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव ओंकार केडिया हरिद्वार आए थे। उनसे स्थानीय खेल अधिकारियों की वार्ता हुई थी, जिसके बाद प्रशासन से हाकी मैदान के लिए जमीन मांगी गयी थी। प्रशासन ने एस्ट्रो टफ हाकी मैदान के लिए रोशनाबाद में पंद्रह एकड़ जमीन दे दी है। खेल विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर खेल निदेशालय को सौंप दिया। करीब सात करोड़ का यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। ऐसे में उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेलों से पहले हरिद्वार को हॉकी मैदान मिल जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुशील डोभाल ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में देहरादून में बैठक होनी है। हरिद्वार में कौन से खेल कराए जाएंगे इसका निर्णय शासन स्तर पर ही होना है।