- आरटीओ में शुरू हो गया ई रिक्शा ड्राइवर्स का लाइसेंस बनाने का काम

- तीन साल तक रहेगी लाइसेंस की वैद्यता

KANPUR। ई रिक्शे के लिए मंगलवार को पहला लाइसेंस जारी किया गया। आरटीओ में मंगलवार से ही लाइसेंस बनने का काम भी शुरू हो गया। ई रिक्शा व ई कार्ट चलाने वाले ड्राइवर्स का परीक्षण के बाद उन्हें लर्निंग लाइसेंस दिया गया। अब तीस दिन बाद उन्हें परमानेंट लाइसेस ि1दया जाएगा।

30 दिन बाद जारी होगा परमानेंट लाइसेंस

आरटीओ में बुधवार को चार आवेदन ई रिक्शा के लिए आए। इसके साथ ही ई रिक्शा के लाइसेंस जारी होने का काम भी शुरू हो गया। कुल 4 ई रिक्शा ड्राइवर्स का लर्निग लाइसेंस बुधवार को जारी किया गया। धर्मेद्र कुमार त्रिपाठी, आत्मजीत सिंह, राम बाबू कुशवाहा, राजेश बाबू शुक्ला को लाइसेंस परीक्षण के बाद जारी किया गया। एआरटीओ प्रभात पाण्डेय ने बताया कि इन लर्निग लाइसेंस धारकों को ई रिक्शा डीलर्स एसोसिएशन द्वारा 10 दिन का प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। जिसे प्रस्तुत करने पर लर्निग लाइसेंस जारी होने की तिथि से 30 दिन बाद आवेदकों को ई रिक्शा का स्थाई लाइसेंस जारी किया जाएगा।

तीन वर्ष तक रहेगी वैधता

लाइसेंस की वैधता तीन वर्ष तक रहेगी। इस लाइसेंस पर कानपुर नगर सीमा के अंदर ही रिक्शा चला सकेंगे। सिटी में अब तक 8 डीलर अपना पंजीकरण करा चुके हैं। डीलर पंजीयन व ई रिक्शा के लाइसेंस निर्गत होने के बाद इन पर भी सख्ती की जाएगी। लाइसेंस, डीलर रजिस्ट्रेशन, वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, कॉमर्शियल टैक्स, परमिट आदि सभी नियम धीरे-धीरे ई रिक्शा पर लागू होंगे।