घर में स्नान करते समय

जब आप नहाने के लिए बाल्टी में पानी लें तो उसमें सबसे पहले एक काम करना होगा। आपको पानी में अपनी तर्जनी से त्रिभुज का निशान बनाना होगा। एक अक्षर का बीज मंत्र ‘ह्रीं’ पानी पर ही लिखना होगा।

नदी में स्नान करते समय

अगर आप सुबह उठकर नदी में स्नान करते हैं तो उस पानी पर ‘ऊँ’ लिखना होगा। इसे पानी में लिखने के बाद तुरंत डुबकी मार लेना चाहिए। इस उपाय से भी नदी में स्नान का काफी अच्छा फल मिलता है।

अगर इन 5 तरीकों से नहाएंगे तो हो जाएंगे मालामाल

नामों का स्मरण करना

नहाते समय देवी-देवताओं के नामों का स्मरण करना चाहिए। उनके मंत्रों का उच्चारण करने से भी लाभ होता है। लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना शुभ होता है।

स्मरण करना जरूरी

नहाते समय ‘गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।’ मंत्र का जप करना फलदायी होता है।  इससे धन और वैभव व सुख समद्धि की प्राप्ति होती है।

मालिश से भी लाभ

नहाने से पहले शरीर की मालिश करने से भी फायदा होता है। नहाते समय सबसे पहले सिर पर फिर पूरे शरीर पर पानी डालना चाहिए। नहाने के बाद सूर्य को  जल चढ़ाने से भी लोग धनवान होते हैं।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk