RANCHI : गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल के बंद पड़े कबरीबाद माइंस में अवैध खनन करने के क्रम में चाल धंसने से छह मजदूर जिंदा जमींदोज हो गए, जबकि कई घायल हो गए। घटना शुक्त्रवार रात तीन बजे की है। घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। डर से मृतकों के परिजन और अन्य साथियों की मदद से सभी शव को बाहर निकाल कर सिमराढाब गांव तक ले आए, लेकिन पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में मो कुर्बान अली, मो छोटू, मो सोनू, मो इमरान और मो समीद शामिल है। सभी मृतकों की उम्र ख्भ् से फ्म्वर्ष के बीच है।

ऐसे हुआ हादसा

कोयला तस्करों की देखरेख में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाघोड़ा गांव के भ्0 से म्0 लोग खदान से कोयला निकालने में जुटे थे। जिससे कुछ खदान में घुसे थे कुछ ऊपर थे। तभी अचानक खदान की चाह धंसने से कोहराम मच गया, जिसमें पांच दब गये। बताया गया कि खदान को सीसीएल ने वषरें पहले बंद कर दिया था। बावजूद अवैध रूप से खनन चल रहा था। पहले भी क्षेत्र में कोयले के अवैध खनन के दौरान कई लोगों की जान जा चुकी है।

तमाशाबीन बने रहे सुरक्षा कर्मी

सात से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित निकले लोग भागकर गांव पहुंचे और लोगों को घटना की जानकारी दी। गौरतलब है कि घटनास्थल के ठीक ऊपर सीसीएलकर्मी कोयला उत्खनन कर रहे थे। अवैध खनन के दौरान सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन वे तमाशबीन बने रहे।

कोट

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पांचों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। कोयला का अवैध धंधा रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

अखिलेश बी वारियर

एसपी, गिरिडीह

इस साल चाल धंसने की घटनाएं

8 मई ख्0क्7

गोड्डा जिले राजमहल कोल परियोजना की बंद लोहंडिया बस्ती साइड खदान की सुबह चाल धंसने से एक युवती की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि जहां घटना हुई है वहां किसी भी तरह की चेतावनी का बोर्ड व गाइडवाल नहीं था।

0ख् मई ख्0क्7

गिरिडीह जिले के नक्सल प्रभावित लोकाय थाना के अस्नात्तरी गांव में चल रहे अवैध माइका खदान की चाल धंसने से चार लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक क्ख् साल की बच्ची भी शामिल थी।

ख्9 मार्च ख्0क्7

हजारीबाग जिले के बड़कागांव के अंबाझरना जंगल में कोयले की अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ख्8 अप्रैल ख्0क्7

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के नार्थ लायकडीह में बंद अवैध खदान के तेज आवाज के साथ धंस जाने से तीन-चार लोग जमींदोज हो गए।

ख्ब् मार्च ख्0क्7

गोड्डा जिले के ईसीएल की राजमहल परियोजना कोयला खदान में चाल धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसमें दो लोग घायल हुए थे। यहां दो माह पूर्व खदान हादसे में ख्फ् लोगों की मौत हुई थी।

ख्8 फरवरी ख्0क्7

हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र के सलैयाडीह में संचालित पत्थर उत्खनन कार्य में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी।

भ् फरवरी ख्0क्7 :

देवघर जिले के सारठ थाना एसपी माईन्स चितरा कोलियरी के प्रतिबंधित क्षेत्र तुलसीडाबर पैच में स्थित अवैध सुरंग में कोयला निकालने के लिए आई दो महिलाओं की चाल धंसने से मलबे में दबकर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

फ् जनवरी ख्0क्7 :

झरिया की बंद सुशी आउटसोर्सिग खदान में चाल धंसने से पांच से छह लोग दब गए। खदान करीब फ्0 से फ्भ् फीट तक धंस गई थी।