शहरों को मात देते हैं भारत के ये 5 हाईटेक गांव,जानि‍ए इनके वि‍कास की गति
1. हिवरे बाजार (महाराष्ट्र) :
महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले में स्थित एक गांव ऐसा है जिसे 'विलेज ऑफ मिलिनेयर' भी कहा जाता है। इस गांव में 60 से भी ज्यादा लोग ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। यह देश का इकलौता गांव हैं जहां करोड़पतियों की संख्या सबसे अधिक है। बताते हैं कि इस गांव को खुशहाल और संपन्न बनाने का श्रेय पोपटराव पवार को जाता है, जो साल 1990 में इस गांव के सरपंच चुने गए थे। पवार ने गांव में शराब कारोबार पर बैन लगवा दिया। इस पर खर्च होने वाली कैपिटल का निवेश उन्होंने रेन-हार्वेस्टिंग और कैटल फॉर्मिंग में कराया। बस यहीं से इस गांव का विकास तेजी से हुआ। इस समय यहां पर पर कैपिटा इनकम 30 हजार रुपये से भी ज्यादा है।

शहरों को मात देते हैं भारत के ये 5 हाईटेक गांव,जानि‍ए इनके वि‍कास की गति
2. पुंसरी गांव (गुजरात) :

जिस गांव में सारी सुविधांए शहर जैसी हों, तो वो गांव काफी संपन्न माना जाता है। गुजरात का पुंसरी गांव इसका बेहतर उदाहरण है। इस गांव को अर्बन फेसिलिटी का गांव कहा जाता है। यह गांव इसलिए चर्चित है क्योंकि यहां पर सबकुछ शहर जैसा ही है। यहां 24 घंटे बिजली, वाई-फाई, सोलर पावर लैंप्स, सीसीटीवी कैमरा, इंडिपेंडेंट बस सर्विस और पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध है। यहां स्कूल से लेकर हॉस्पिटल तक सारी सुविधाएं हैं। यहां इलाज के लिए आपको शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

शहरों को मात देते हैं भारत के ये 5 हाईटेक गांव,जानि‍ए इनके वि‍कास की गति
3. धारनई (बिहार) :

धारनई भारत का पहला ऐसा गांव है जो पूरी तरह से सोलर एनर्जी पावर्ड है। यहां पिछले 30 सालों से बिजली नहीं थी। लेकिन माइक्रो ग्रिड सोलर पावर्ड सिस्टम से इस गांव को 24 घंटे बिजली मिल सकी है। हालांकि इस गांव में गरीबी अभी भी है लेकिन सोलर पावर्ड के मामले में यह गांव नंबर वन पर है।

शहरों को मात देते हैं भारत के ये 5 हाईटेक गांव,जानि‍ए इनके वि‍कास की गति
4. पोठानिक्कड़ (केरल) :

केरल का पोठानिक्कड़ गांव भारत का पहला ऐसा गांव है, जहां पर साक्षरता दर 100 प्रतिशत है। बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार ने यहां कई तरह की स्कीम शुरु की हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति यहां बिना पढ़ा-लिखा नहीं मिलेगा। लड़कों और लड़कियों को शिक्षा का समान अधिकार है, उन्हें यहां अच्छी से अच्छी शिक्षा मुहैया कराई जाती है। यही वजह है इस गांव का एजुकेशन सिस्टम देश की सबसे बेहतर शिक्षा प्रणालियों में से एक है।

शहरों को मात देते हैं भारत के ये 5 हाईटेक गांव,जानि‍ए इनके वि‍कास की गति
5. काठेवाड़ी (महाराष्ट्र) :

साल 2008 में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा इस गांव को एडॉप्ट किया गया था। उसके बाद से यह एक मॉडल गांव बन गया। यहां ज्यादातर घरों में बॉयो टॉयलेट का इस्तेमाल किया जाता है। जो इस गांव की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा गांव के विकास के लिए यहां कई अन्य योजनाएं चलाई गई हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk