-कर्मचारियों ने एक संवासी को चंदौली में पकड़ा

-रामनगर स्थित बाल किशोर गृह में खेलने के दौरान हुई ये घटना

VARANASI : बाल किशोर गृह रामनगर से गुरुवार को पांच संवासी फरार हो गए। इसकी जानकारी होते ही बाल किशोर गृह में हड़कंप मच गया। देर शाम तक पुलिस को सूचना दिए बगैर कर्मचारी अपने स्तर से फरार संवासियों की तलाश करते रहे। रात में उन्हें सफलता भी मिली। चंदौली से एक संवासी को पकड़ लिया। अन्य चार की तलाश की जा रही है।

मौका देख निकल भागे

दोपहर में भोजन के बाद सभी संवासियों को परिसर स्थित मैदान में खेलने के लिए भेजा गया था। कर्मचारी राजेश तिवारी उनकी निगरानी कर रहा था। उसकी नजर हटते ही मैदान के पश्चिमी छोर स्थित पांच फीट ऊंची जर्जर दीवार फांदकर सागर (क्ब् वर्ष), करन (क्ख् वर्ष), सोनू (क्ख् वर्ष), प्रकाश (क्भ् वर्ष) और आशु (क्फ् वर्ष) भाग निकले। खेल के बाद गिनती के समय पांचों के भागने की जानकारी हुई।

तलाश में निकले कर्मचारी

बाल सुधार गृह के अधीक्षक बच्चालाल यादव ने तत्काल कर्मचारियों को फरार संवासियों की तलाश में भेजा। कर्मचारियों ने चंदौली में साहूपुरी इलाके से रात आठ बजे सागर को पकड़ लिया। उसे वापस बाल किशोर गृह ले आए। अधीक्षक ने स्वीकार किया कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ये घटना हुई है। संवासियों के फरार होने की सूचना रामनगर पुलिस को भी दे दी गई है।