-जेवरात व नकदी समेत करीब 5 लाख की संपत्ति लूटी-सभी परिवार को बंधक बना दिया घटना को अंजाम

PATNA/BIHARSHARIFF: राजगीर थाना के वार्ड नंबर आठ स्थित महादेवपुर गांव में प्रोफेसर के घर आठ नकाबपोशों ने सभी को बंधक बनाकर बीती रात लूटपाट की। घर वालों के अनुसार डकैतों ने सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन समेत करीब भ् लाख की संपत्ति लूट ली। बिहारशरीफ सोहसराय किसान कॉलेज के प्रो। संजय कुमार के राजगीर महादेवपुर स्थित घर में आठ नकाबपोशों नें डेढ़ घंटे तक हथियार के बल पर महिलाओं औरच्बच्चों को बंधक बना जमकर लूटपाट की। प्रो। संजय कुमार घर से बाहर थे। उनकी पत्नी आभा सिन्हा ने बताया कि रात में अचानक कुछ लोग घर में प्रवेश कर गए। कुछ समझने से पहले ही पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया और सभी कमरे में लूटपाट करने लगे। मदद के लिए शोर मचाने पर मेरे छोटेच्बच्चे शिवम की कनपटी पर पिस्टल तान कर जान मारने की धमकी दी और चुप रहने को कहा। आभा सिन्हा ने बताया कि डर से सभी चुपचाप घर में लूटपाट को देखते रहे। डेढ घंटे बाद कीमती सामान लूट सभी आराम से हथियार लहराते छत के रास्ते फरार हो गए।

जान मारने आए थे अपराधी

जाते वक्त एक पिस्टलधारी अपराधी ने कहा कि जिसे जान से मारने आए थे वह मिला नहीं जिसके लिए बीस लाख की सुपारी मिली है। इसलिए सामान लूटकर जा रहे हैं। पीडि़ता ने बताया कि अपराधियों में ज्यादातर अपराधी युवा थे। एक ब्लू चेक शर्ट, एक आसमानी रंग का, एक काला रंग का टी-शर्ट पहने हुए था। अपराधियों के जाने के बाद जब घर में चेक किया तो कीमती जेबर, पीतल और कांसे का बर्तन, ख्0 हजार कैश समेत करीब पांच लाख की संपत्ति लूटकर ले गए। सूचना के बाद डीएसपी संजय कुमार ने घर पहुंच जांच की। आभा सिन्हा ने बताया कि पति प्रो। संजय कुमार एनसीसी प्रशिक्षण को लेकर नागपुर गए हैं। ऐसे में प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। राजगीर के सभी प्रवेश और निकास मार्गाें पर जांच की जा रही है। लूटपाल में शामिल लुटेरों को जल्द पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

-संजय कुमार, डीएसपी, राजगीर