छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलांगाना सहित देश के कई राज्यों में महामारी का रुप ले चुके स्वाइन फ्लू ने जमशेदपुर में भी दस्तक दे दी है। शहर में स्वाइन फ्लू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। बुधवार को हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा इन मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजा गया है। इन पांच मरीजों से तीन एक साल से कम उम्र के बच्चे है।

हेल्थ डिपार्टमेंट की उड़ी नींद

शहर में स्वाइन फ्लू के मिले संदिग्ध मामलों ने हेल्थ डिपार्टमेंट की नींद उड़ा दी है। शहर के विभिन्न हॉस्पिटल्स में स्वाइन फ्लू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें से तीन मरीजों का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है वहीं स्वाइन फ्लू के एक 65 वर्षीय संदिग्ध मरीज का इलाज टाटा मोटर्स हॉस्पिटल और 50 वर्षीय एक महिला का इलाज ब्रह्मानंद हॉस्पिटल में चल रहा है। बुधवार को डिस्ट्रीक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ शाहिर पॉल के नेतृत्व में हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम में टीएमएच और ब्रह्मानंद हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों का सैंपल लिया। इस सैंपल को जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा।

स्वाइन फ्लू प्रभावित राज्यों से आए हैं पीडि़त

स्वाइन फ्लू के इन पांच संदिग्ध मरीजों में से चार दूसरे राज्यों से आए है। कलिकानगर मानगो का रहने वाला सात महीने का हर्ष कुमार राज मुंबई से आया है वहीं गाढ़ाबस्ती जुगसलाई का रहने वाला 10 महीने का पी कुमार भी भोपाल से आया है। टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में एडमिट 65 वर्षीय संदिग्ध मरीज कोलकाता से और ब्रह्मानंद हॉस्पिटल में एडमिट 50 वर्षीय सुधा जोशी तामिलनाडु से आई हैं। वहीं आदित्यपुर की रहने वाली अनिशा कुमारी नाम की एक 3 महीने की बच्ची में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं।

बरती जा रही लापरवाही

देश के कई राज्य स्वाइन फ्लू से प्रभावित हैं। देश में अब तक स्वाइन फ्लू से 11 सौ से ज्यादा लोगों की जान गई है वही करीब 22 हजार से ज्यादा लोगों में अब तक स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। स्वाइन फ्लू पीडि़त मरीजों के छींकने, खांसने या बात करने के दौरान दूसरों में फैलता है। इसलिए जरुरी है की स्वाइन फ्लू के फैलने से रोकने के लिए एहतियात बरती जाए। हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे को लेटर लिखा गया था कि स्वाइन फ्लू प्रभावित राज्यों से आने वाले ट्रेन्स से शहर में आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच की व्यवस्था की जाए। पर रेलवे द्वारा अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नही की गई है। ऐसे में हेल्थ डिपार्टमेंट को भी काफी परेशानी हो रही है।

क्वोट

शहर में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज मिले है। बुधवार को चार मरीजों का सैंपल लिया गया। इन सैंपल्स को जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा। स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए हॉस्पिटल्स में आवश्यक दवाइयां और मास्क दिए जा रहे हैं। रांची से पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट्स, वीटीएम और मास्क मंगाए गए हैं।

डॉ शाहिर पॉल

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर