-गो एयर व इंडिगो का विमान रांची पहुंचा विलंब से

-विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान लैंडिंग में हुई परेशानी

<-गो एयर व इंडिगो का विमान रांची पहुंचा विलंब से

-विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान लैंडिंग में हुई परेशानी

RANCHIRANCHI: रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण रांची एयरपोर्ट पर गो एयर के विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। दिल्ली से आनेवाला विमान, जिसे रांची में लैंड करना था, उसे कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। सुबह 7.भ्0 बजे एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग थी, लेकिन कोलकाता जाने के बाद वापस रांची एयरपोर्ट पर विमान मौसम साफ होने के बाद क्क्.फ्0 बजे आया। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं, दिल्ली से रांची आनेवाला इंडिगो का विमान भी रांची एयरपोर्ट पर सुबह 9.0भ् बजे के बदले सुबह क्क्.फ्0 बजे पहुंचा। हालांकि मौसम साफ होने के बाद सभी विमान अपने निर्धारित समय पर पहुंचे। विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान को लैंडिंग करने में परेशानी हो रही थी।

सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी कम

सुबह नौ बजे तक रांची एयरपोर्ट पर विमान को लैंडिंग करने के लिए विजिबिलिटी काफी कम थी। वहीं, दोनों विमान के देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी देर तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा, क्योंकि इन्हीं विमान से उन्हें वापस दिल्ली जाना था।