बारिश से आधा हिंदुस्तान परेशान

इस समय बारिश से असम, ओडिशा, मणिपुर, सिक्किम, बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और आन्ध्र प्रदेश बुरी तरह परेशान है। गुजरात और असम में स्थिति ज्यादा खराब है। इसके अलावा ओडिशा समेत अन्य राज्यों में भी ज्यादा बारिश लोगों के लिए मुश्किल का सबब बनी हुई है।

गुजरात - भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

गुजरात के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटो के दौरान मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। लगातार बारिश की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई इलाकों में अगले आदेश तक स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं।

पानी में डूबा आधा हिंदुस्‍तान,बारिश से चारों तरफ कोहराम

असम - बाढ़ से 76 मौतें

असम राज्य आपदा मोचन अथॉरिटी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि असम के नौ जिलों में अभी भी 60,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जबकि राज्य में बाढ़ की स्थिति सुधरी है। अधिकारियों के मुताबिक राज्य में इस साल बाढ़ से संबंधित 76 मौतें हो चुकी हैं।

वेस्ट बंगाल - गंगा नदी के क्षेत्र में लगातार बारिश

वेस्ट बंगाल में गंगा नदी के क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिससे निचली क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। राज्य में कुछ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

ओडिशा - मछुआरों को अलर्ट

ओडिशा के तटीय क्षेत्र में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की वजह से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में जाने में सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि यहां हवा 55 किलोमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से चल रही है।

पानी में डूबा आधा हिंदुस्‍तान,बारिश से चारों तरफ कोहराम

दिल्ली, यूपी-बिहार बेहाल - कई स्थानों पर हल्की बारिश

राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद नमी का स्तर 65 से 97 परसेंट के बीच रहा। लेकिन रूक-रूक कर हो रही बारिश में लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। वहीं, बिहार में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। उधर, यूपी के कई स्थानों में बारिश हो रही है। संडे को लखनऊ में 6.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश - रास्ते पर टूटकर गिरा पहाड़

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी सामान्य से भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। इसके कारण जगह जगह डंगों और चट्टानों का गिरना जारी है। मंडी जिले में हनोजी माता मंदिर के पास पहाड़ से मलबा गिरने से एनएच-21 अवरुद्ध हो गया।

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk