- अब तक 10 डिग्री के नीचे नहीं आया मिनिमम टेंप्रेचर

- रफ्तार पर लगा ब्रेक, सभी ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित

GORAKHPUR: मौसम की मार गोरखपुराइट्स पर लगातार पड़ रही है। कभी सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं तो कभी फॉग लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दे रहा है। इन दिनों मौसम की बेरुखी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो चुका है। इन दिनों ठंड तो लोगों को परेशान नहीं कर रही है, लेकिन कोहरे की वजह से विजिबिल्टी कम होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालत यह है कि लोगों को सुबह और शाम गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगे मौसम में बदलाव होगा लेकिन छह दिसंबर के बाद फॉग लोगों को ज्यादा परेशान करेगा।

टेंप्रेचर में थोड़ा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो आजकल जैसा मौसम है, वैसा ही आगे भी रहेगा। आगे भी फॉग का दायरा बढ़ेगा, लेकिन ठंड में धीरे-धीरे इजाफा होगा। फिलहाल इस हफ्ते ज्यादा ठंड बढ़ने के चांस नहीं है। इस दौरान मिनिमम टेंप्रेचर भी 12-13 डिग्री के आसपास ही रहेगा। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकलने से लोगों को स्वेटर और जैकेट उतारने पड़ गए। वहीं, शाम होते-होते मौसम का मिजाज फिर ठंडा हो गया।

वर्जन

मौसम में अभी कोई खास बदलाव नहीं होगा। सुबह और शाम में ठंड थोड़ा बढ़ेगी। अब फॉग लोगों को परेशान कर सकता है। कुछ स्थानों पर दिन में भी थोड़ा बहुत धुंध रह सकती है।

- जेपी गुप्ता, डायरेक्टर, आईएमडी लखनऊ