स्लग: रियायती दरों पर मिलेगा खाना, रात में भटकते रहते हैं पैसेंजर्स

-300 बसें रोज कई राज्यों व जिलों के लिए खुलती हैं

-रांची नगर निगम करेगा फूड प्लाजा का संचालन, बाद में होगा टेंडर

>ranchi@inext.co.in

RANCHI (13 Aug): बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा में अब लोगों को खाने के लिए यहां-वहां दौड़ नहीं लगानी होगी। अगले हफ्ते से टर्मिनल के फूड प्लाजा में ही लोगों को खाना मिलेगा। वह भी रियायती दरों पर, ताकि पैसेंजर्स को परेशानी न हो। निगम के सिटी मैनेजर ने बताया कि फूड प्लाजा का संचालन फिलहाल रांची नगर निगम करेगा। इसके बाद टेंडर के माध्यम से इसका आवंटन कर दिया जाएगा। गौरतलब हो कि टर्मिनल से हर दिन अलग-अलग राज्यों और जिलों के लिए लगभग फ्00 बसें खुलती हैं।

हटेंगे अवैध ठेला-खोमचा

टर्मिनल एरिया में अवैध रूप से सैकड़ों दुकानें चल रही हैं। लेकिन पैसेंजर्स की संख्या को देखते हुए रांची नगर निगम उनपर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। लेकिन फूड प्लाजा चालू होते ही सभी अवैध ठेले और खोमचे वालों को हटाने की तैयारी है। चूंकि ये लोग पैसेंजर्स की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे मनमानी कीमत वसूली करते हैं।

रात में भटकते हैं पैसेंजर्स

रात में पैसेंजर्स को टर्मिनल में खाने के लिए भटकना पड़ रहा है। चूंकि शाम होते ही ठेले वाले अपनी दुकानें बंद कर देते हैं। वहीं टर्मिनल से बाहर निकलने के बाद भी उन्हें खाना नहीं मिल पाता है। बताते चलें कि बिरसा मुंडा बस टर्मिनल से लंबी दूरी की अधिकतर बसें रात में ही खुलती हैं।