छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : इस साल पुरे देश के साथ जमशेदपुर भी लेट्स फुटबॉल कहने को तैयार है जमशेदपुर में फुटबॉल होने को लेकर यहां के लोग काफी उत्साहित है। क्योंकि इस वर्ष इंडियन सुपर लीग में 2 नए टीमों बेंगलूरु एफसी तथा जमशेदपुर एफसी को शामिल किया गया है। इसको लेकर फुटबॉल प्रेमियों में काफी खुशी है। इंडियन सुपर लीग 17 नवंबर से स्टार्ट होने वाली है और इसको जेआरडी जमशेदपुर फुटबॉल ग्राउंड को टाटा स्टील और ग्राउंड स्टाफ ग्राउंड को तैयार करने में दीन रात लगे हुए है। जमशेदपुर एफसी का पहला मैच 18 नवंबर को नोर्थ कोरीयां के साथ है। एक दिसंबर को जमशेदपुर मेजबानी करेगा। एक दिसंबर को जमशेदपुर का मैच जमशेदपुर में कोलकाता के साथ होगा।

व‌र्ल्ड क्लास होगा ग्राउंड

इंडियन सुपर लीग के लिए फुटबॉल ग्राउंड तैयार करने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। ग्राउंड बनाने का काम 3 जुलाई से स्टार्ट हुआ है। 5 माह के अंदर व‌र्ल्ड क्लास मैदान को बनाने का कार्य कोई आसान काम नही है। पर इसे पूरा करने में स्टेडियम मैनेजमेन्ट के 100 से भी ज्यादा मजदूरों की टीम दिन रात लगी हुई है। और उनका कहना ग्राउंड को आइएसएल से पहले ग्राउंड को तैयार कर लिया जाएगा।

इंडिया का चौथा होगा फुटबॉल सैन्ड पिच

जमशेदपुर फुटबॉल ग्राउंड सैंड द्वारा बनाया जा रहा है। जो इंडिया का चौथा सैण्ड पीच होगा। इंडिया में दिल्ली तथा गुवाहाटी में सैण्ड फूटबॉल पिच है। जमशेदपुर में बनने के बाद इंडिया में चार सैंड फुटबॉल पीच हो जायेंगे। सैण्ड पिच की खाशियत होती है यह पानी को जल्द शोक लेती है जिसके कारण बारिश की वजह से मैच में ज्यादा प्रभाव नही पड़ता है। सैंड से बनी फुटबॉल पिच ज्यादा तर विदेशों में पाई जाती है।