150

अंकों की परीक्षा के लिए मिलेगा कुल ढाई घंटे का समय

20

शब्दों में देना होगा अति लघुत्तरीय प्रश्नों का उत्तर

40

शब्दों में देना होगा लघुत्तरीय प्रश्नों का उत्तर

1000

शब्दों में देना होगा दीर्घ लघुत्तरीय प्रश्नों का उत्तर

15

अंक के प्रश्न लेखन कौशल से पूछे जाएंगे

30

अंक के प्रश्न प्रश्नपत्र के द्वितीय भाग में शिक्षण कौशल से पूछे जाएंगे.

20

अंकों के होंगे निबंध लेखन से संबंधित प्रश्न

 

prakashmani.tripathi@inext.co.in

ALLAHABAD: सूबे में नई सरकार के गठन के बाद आखिरकार धीरे धीरे ही सही रूकी हुई भर्ती प्रक्रिया के आगे बढ़ने का क्रम शुरू हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में कई परिवर्तन किए गए थे। अभी तक जहां टीईटी मेरिट या एकेडमिक मेरिट के आधार पर परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होती थी। अब नई सरकार ने लिखित परीक्षा के जरिए शिक्षक भर्ती की नीति बनायी है। भर्ती के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शीघ्र ही शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है।

 

शिक्षक भर्ती के लिए सिलेबस जारी

परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए विभाग की ओर से सिलेबस जारी किया गया है। लिखित परीक्षा कुल ढाई घंटे की होगी। इसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र में अतिलघु, लघु और निबंध पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। अतिलघु प्रश्न के उत्तर अभ्यर्थियों को 20 शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर 40 शब्दों में और निबंध एक हजार शब्द में लिखने होंगे। इसमें डीएलएलड, इंटरमीडिएट स्तर (विज्ञान व गणित को छोड़कर) और विज्ञान और गणित डीएलएड पाठ्यक्रम के अनुसार शामिल होंगे।

 

सभी प्रमुख विषयों का समायोजन

लिखित परीक्षा में सभी प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है। इसमें हिन्दी में व्याकरण, अपठित, प्राथमिक स्तर पर हिन्दी शिक्षण की विधियों एवं कौशल, लेखन कौशल से 15 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित विषय में गणित शिक्षण की विधियां, अंकीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएं, दशमलव, स्थानीय मान, भिन्न ब्याज, लाभ-हानि, प्रतिशत, क्षेत्रफल, औसत, आयतन, अनुपात, सर्वसमिकायें, सामान्य ज्यामिति, सामान्य सांख्यिकी, विज्ञान विषय में देश, प्रदेश, राजधानियां, महत्वपूर्ण दिन व तिथि, नदियां, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्रसिद्ध रचनाएं व लेखक, मुद्राएं, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारत समाज सुधारक, भारतीय संविधान, हमारी शासन व्यवस्था, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियां, खेलकूद और योग समेत अन्य विषयों को शामिल किया गया है। तार्किक ज्ञान प्रश्नपत्र के प्रथम भाग में शामिल करने की तैयारी है। प्रश्नपत्र के द्वितीय भाग में शिक्षण कौशल से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही निबंध लेखन 20 अंकों का होगा।

 

शिक्षक भर्ती परीक्षा की विषयवस्तु तैयार कर सुझाव मांगे गए हैं। 16 अक्टूबर तक सुझाव भेजने के लिए सभी डायट प्राचार्य को निर्देशित किया गया है।

अजय कुमार सिंह

संयुक्त निदेशक (एसएसए)