चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष व मेंबर्स ने संभाला कार्यभार

सालों से पेंडिग पड़ी भर्ती प्रक्रियाओं की ली जानकारी

ALLAHABAD: लंबे समय की जद्दोजहद आखिरकार सोमवार को खत्म हो गई। शासन की ओर से माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के गठन के साथ ही बोर्ड के नए अध्यक्ष और चयनित मेंबर्स ने पदभार ग्रहण कर लिया। बोर्ड के नए अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस बीरेश कुमार ने बोर्ड के सभी विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि बोर्ड में जो भी कार्य किया जाय वह निष्पक्ष हो। लंबे समय से अटकी भर्ती प्रक्रियाओं की स्थिति देखकर सुचारू ढंग से शुरू कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड भर्ती प्रक्रियाओं के लिए अपना कैंलेडर तैयार करेगा और उसे हर हाल में फॉलो करने की व्यवस्था की जाएगी।

प्राथमिकता से होंगी भर्तियां

बीरेश कुमार ने कहा कि जिन पदों के लिए विज्ञापन अभी तक हुआ है। उन सभी भर्ती प्रक्रियाओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा होगा। शासन की मंशा के अनुसार बोर्ड के सभी काम काज को पारदर्शी बनाने के लिए अधिक फोकस किया जाएगा।

इन भर्तियों पर लगा है विराम

- 2011 शिक्षक भर्ती 1800 पदों पर लिखित परीक्षा के बाद रिजल्ट का इंतजार

- 2013 शिक्षक भर्ती में इंटरव्यू के बाद करीब 400 अभ्यर्थियों के समायोजन का मामला

- 2011 प्रिंसिपल पदों पर साक्षात्कार

- 2013 प्रिंसिपल पदों पर साक्षात्कार

- 2016 टीजीटी -पीजीटी शिक्षक भर्ती