ये हैं विश्‍व के सबसे पुराने और महंगे नोट
1- वन मिलियन पाउंड ट्रेजरी नोट
एक मिलियन पाउंड का यह नोट इंग्लैंड में 1948 में चलता था। 2011 में इस नोट को एक ऑक्शन में रखा गया। 1 मिलियन पाउंड के नॉन लीगल टेंडर नोट को 1948 में पोस्ट वॉर के दौरन माशर्ल प्लान के तहत छापा गया था।

ये हैं विश्‍व के सबसे पुराने और महंगे नोट
2- यूएस गोल्ड सर्टिफिकेट
यूएस में गोल्ड सर्टिफिकेट को पेपर करेंसी के तौर पर 1863 से लेकर 1933 के बीच में प्रयोग किया जाता था। इस नोट की वैल्यू गोल्ड के बराबर होती थी। हम आप को उस नोट की एक प्रतीकात्मक फोटो दिखा रहे हैं। 1882 में इसकी की 100 डॉलर के बराबर थी। 2013 में इसकी कीमत 117500 डॉलर आंकी गई।

ये हैं विश्‍व के सबसे पुराने और महंगे नोट
3- यूएस गोल्ड सर्टिफिकेट
50 डॉलर का ये गोल्ड सर्टिफिकेट बहुत कम देखने को मिलता है। 2014 में ऑक्शन के दौरान इसकी कीमत 120000 डॉलर थी। 1928 के दौरान 50 डॉलर के गोल्ड सर्टिफिकेट के कुछ पेपर नोट छापे गए थे जिनमे से सिर्फ 12 नोट ही बच पाए थे।

ये हैं विश्‍व के सबसे पुराने और महंगे नोट
4- फिलिस्तीन 100 पाउंड बैंकनोट
1938 में फिलिस्तीन करेंसी बोर्ड ने 100 पाउंड के एक बैंक नोट को छापा था। यह 100 पाउंड का नोट हरे रंग का था। ऑक्शन के दौरान इस हरे फिलिसतीनी नोट की कीमत 125000 डॉलर आंकी गई थी।

ये हैं विश्‍व के सबसे पुराने और महंगे नोट
5- एक युआन
1909 में चाइना ने एक युआन का नोट छापा था। इस नोट को क्वेंगसी बैंक ने छापा था। इस तरह के अब सिर्फ 3 नोट ही बचे हैं। एक आखरी बचा हुआ नोट 2010 में ऑक्शन के दौरान रखा गया था। इसकी कीमत 127000 डॉलर थी।

ये हैं विश्‍व के सबसे पुराने और महंगे नोट
6- यूएस 100 डॉलर ट्रेजरी नोट
1890 के दौरान यूएसए में 100 डॉलर का ट्रेजरी नोट छापा गया था। 2013 में हुए हैरिटेज ऑक्शन के दौरन इस नोट की कीमत 12925 रुपये आंकी गई थी।

ये हैं विश्‍व के सबसे पुराने और महंगे नोट
7- यूएस 50 डॉलर बिल
1863 के दौरान यूएस में 50 डॉलर बिल का लीगल टेंडर बैंक नोट छापा गया था। 2013 में हुए एक ऑक्शन के दौरान इस नोट की कीमत 182125 डॉलर थी।

ये हैं विश्‍व के सबसे पुराने और महंगे नोट
8- जंजीबार 20 रुपय
जंजीबार सरकार की ओर से 1908 में 20 रुपय का एक हरे रंग का नोट छापा गया था। 2011 में हुए एक ऑक्शन के दौरान ये नोट 225000 डॉलर का बिका। यह 20 रुपये का नोट सबसे महंगा अफ्रीकन नोट है।

ये हैं विश्‍व के सबसे पुराने और महंगे नोट
9- आस्ट्रेलिया का पहला बैंक नोट
1817 में आस्ट्रेलियन सरकार ने अपना पहला बैंक नोट छापा था। ये नोट न्यू साउथ वेल्स बैंक ने छापा था। 2005 में एक स्कॉटिश्ा कलेक्शन से ये नोट मिला था। सिडनी में हुए एक ऑक्शन के दौरान इस नोट की कीमत 252000 आंकी गई।

ये हैं विश्‍व के सबसे पुराने और महंगे नोट
10- चाइना एक युआन बैंक नोट
इस चीनी बैंक नोट ने एक वर्ल्डरिकॉर्ड बनाया। इस नोट को चीन की सरकार ने 1904 से 1908 के बीच में बनाया था। 2011 में एक ऑक्शन के दौरान इस नोट की कीमत 322000 डॉलर आंकी गई थी। यह अभी तक की सबसे महंगी बोली थी।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk