-छह महीने पहले दंपति ने किया था निकाह

- हत्या के कारणों को तलाश रही है पुलिस

Meerut : लिसाड़ी गेट फातिमा मस्जिद गली न। 18 के पास एक मकान में दंपति का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। सीओ कोतवाली का कहना है कि दंपति की हत्या हुई है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव लगभग छह दिन पुराने हैं।

क्या है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रिहान गार्डन निवासी सलीम अपनी पत्‍‌नी भोली पुत्री अनवार के साथ फातिमा मस्जिद गली न। 18 में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार की देर शाम उनके कमरे से बदबू आने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को फोन किया। सूचना पर पहुंचे सीओ कोतवाली रणविजय सिंह व एसओ लिसाड़ी गेट धमेंद्र सिंह ने दरवाजा तोड़ा तो सलीम व उसकी पत्‍‌नी भोली का शव सड़ी गली हालात में पड़ा मिला। कमरे की दीवारों पर खून के छींटे थे। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद दोनों की हत्या की है। इसके बाद शव को कमरे में बंद करके फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। लिसाड़ी गेट थाने में डबल मर्डर का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक मौका-ए-वारदात से हत्या में प्रयुक्त फावड़े का डंडा भी बरामद किया गया है।

------

वर्जन

छानबीन में निकल कर आया है कि सलीम व उसकी पत्‍‌नी भोली की हत्या हुई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शव छह दिन पुराने लग रहे है। इसका मतलब छह दिन पहले ही बदमाशों ने हत्या की होगी।

-रणविजय सिंह, सीओ कोतवाली

छह महीने पहले ही निकाह - सीओ कोतवाली रण विजय सिंह ने बताया कि छानबीन में निकल कर आया है कि सलीम ने गली। 18 निवासी भोली से छह महीने पहले ही निकाह किया था। वह अपने घर के पास ही किराया का मकान में निवास कर रही थी।

'अम्मी मुझसे गलती हो गई'

सीओ कोतवाली ने बताया कि भोली की बहन ने पुलिस को बताया कि छह दिन पहले ही भोली अपने घर आई थी। उसने बताया था कि सलीम अपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उससे गलती हो गई कि उसने उसके साथ निकाह कर लिया। इसके बाद उसका फोन भी स्वीच ऑफ हो गया।

लूटपाट के मामले में भी जांच

पुलिस का मानना है कि अभी प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। लेकिन हत्या के पीछे कारणों की तलाश की जा रही है। सलीम के परिजनों से भी बातचीत की जा रही है।