- झंगहा डबल मर्डर का मामला, पुलिस की चार टीमें गिरफ्तारी को दे रहीं दबिश, रिश्तेदारों के घर भी छापे

GORAKHPUR: झंगहा के सुगहा गांव निवासी रिटायर दरोगा जयहिंद और बेटे नागेंद्र यादव की हत्या में नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। मुख्य अभियुक्त राघवेंद्र समेत पाचं आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस की चार अलग-अलग टीमें गिरफ्तारी में लगी हैं। आरोपियों के रिश्तेदारों के घर भी पुलिस ने दबिश दी है। एक टीम देवरिया भी तलाश में गई थी।

गिरफ्तारी के बाद ही करेंगे ब्रह्मभोज

पुलिस ने मृतक के पुत्र राममिलन यादव की तहरीर पर राघवेंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि व अधिवक्ता बसंतलाल यादव, राम दरस, सुदर्शन, रामलखन, शर्मा यादव, राम सजन, संतोष व रमाकांत के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, हत्या और दहशत फैलाने के धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरोपी रामदरश, रामसजन, शर्मा यादव और सुदर्शन यादव को गिरफ्तार कर लिया। उधर दोहरे हत्याकांड के बाद सहमे जयहिंद के परिजनों ने एक और चेतावनी दे दी है। पुलिस की कार्रवाई से खफा परिजनों ने कहा है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद ही वह मृतकों का ब्रह्मभोज करेंगे। जयहिंद के पुत्र राममिलन यादव ने कहा कि जब तक मुख्य अभियुक्त राघवेंद्र यादव की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक परिवार सुरक्षित नहीं रहेगा। इसलिए ने फैसला किया गया है कि गिरफ्तारी के बाद ही ब्रह्मभोज किया जाएगा। घटना के तीन दिन बाद भी घरवालों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू नहीं की है।

बॉक्स

चौथे दिन भी गांव में पुलिस-पीएसी तैनात

दस अप्रैल को पिता-पुत्र की हत्या के बाद उपजे बवाल से पुलिस अफसर भी घबराए हैं। गांव में एहतियातन चौथे दिन भी पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। एसपी आदित्य वर्मा लगातार गांव में कैंप कर रहे हैं। गांव के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।

वर्जन

तहरीर के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज था। चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही सबकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

- शलभ माथुर, एसएसपी