ईएमआई भरने के लिए इन बैंको में होना चाहिए आपका अकाउंट
ट्रैवल करने की यह सुविधा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक दे रहे हैं। टूर ऑपरेटर थॉमस कुक ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक के साथ मिलकर नई स्कीम शुरू की है। जिसके तहत वह हॉलीडे अकाउंट खोल रहे हैं। जिसमें कस्टमर को किसी एक बैंक में अपना ई-आरडी अकाउंट खोलना होगा। यह अकाउंट बैंक के मौजूदा कस्टमर के अलावा नए कस्टमर भी खोल सकते हैं।

अकाउंट खोलने के लिए करें बैंक और कंपनी से संपर्क

परेशान होने की बिलकुल जरूरत नहीं है। अगर आपके पास इन बैंकों में अकाउंट नहीं है तो भी आप इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसके तहत आप बैंक या थॉमस कुक से संपर्क करना होगा। जिसके बाद थॉमस कुक चारों बैंकों से किसी एक में ई-आरडी अकाउंट खुलवाएगा। जिसके लिए आपको केवाईसी मानकों को पूरा करना होगा। इसमें कंपनी आपसे आधार कार्ड से लेकर सरकारी आईडी-कार्ड, पैन कार्ड सहित दूसरे डॉक्युमेंट्स लेकर अकाउंट खुलवाएगी। ई-आरडी अकाउंट खुलने के बाद कंपनी आपको डेस्टिनेशन के अनुसार पैकेज का ऑफर देगी। जिसके आधार पर आपको एक फिक्स रकम हर महीने अगले 12 महीने तक जमा करनी होगी। जिस पर आपको इंटरेस्ट भी मिलेगा।

ये है देश-विदेश घूमों स्कीम के फीचर्स
अकाउंट में 12 महीने तक स्कीम और डेस्टिनेशन के अनुसार फिक्स राशि हर महीने जमा करनी होगी। ईएमआई पूरी होने के बाद घूमने का मौका मिलेगा। इस अवधि में कस्टमर को 8 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट भी जमा रकम पर दिया जाएगा। 12 ईएमआई पूरी होने के बाद 13 वीं ईएमआई का पेमेंट थामसकुक अपने तरफ से करेगी। यानी एक ईएमआई आपकी मुफ्त होगी। देश में ट्रैवल करने पर डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद होटल में रुकने से लेकर वहां घूमने का अरेंजमेंट पैकेज के जरिए होगा। विदेश जाने पर पैकेज में एयर ट्रैवल से लेकर डेस्टिनेशन घूमने और रहने तक का अरेंजमेंट होगा।अगर कोई व्यक्ति किस्त डिपॉजिट करने के बाद घूमना नहीं चाहता है तो वह अपना पैकेज कैंसिल कराकर रकम वापस ले सकता है। इसी तरह बीच में रकम डिपॉजिट करना बंद करने पर भी डिपॉजिट रकम वापस ली जा सकती है।

देश में इन जगहों पर घूमने के लिए लगेगी इतनी ईएमआई-

लोकेशन                     पैकेज प्लान          ईएमआई

गोवा                           3 रात 4 दिन         700

हिमाचल टूर                  6 रात 7 दिन        1400

केरल टूर                       5 रात 6 दिन        2800

कश्मीर                         6 रात 7 दिन        2700

आगरा (गोल्डल ट्राएंगल)  5 रात 6 दिन        2000

पूर्वोत्तर भारत                  6 रात 7 दिन         3000

देश में घूमने के लिए देनी होगी इतनी ईएमआई-

देश                            पैकेज प्लान              ईएमआई

थाइलैंड                       4 रात 5 दिन                2300

यूरोप                         6 रात 7 दिन              10000

श्रीलंका                       5 रात 6 दिन                3700

भूटान                        5 रात 6 दिन                 3000

मलेशिया                    3 रात 4 दिन                 3500

सिंगापुर                      3 रात 4 दिन                 3700

दुबई                            4 रात 5 दिन                 4200

सिंगापुर और मलेशिया       5 रात 6 दिन               5300


Business News inextlive from Business News Desk